बिरसा मुंडा जयंती : पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा – वे हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उर्जा के भी संवाहक

Birsa Munda Jayanti

Birsa Munda Jayanti

भगवान बिरसा मुंडी की जयंती आज देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। बिरसा मुंडा जयंती हर वर्ष 15 नवंबर को मनाई जाती है। आज का दिन जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। बिरसा मुंडा एक स्वतंत्रता सेनानी और एक आदिवासी नेता थे। देश की आजादी में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बिरसा मुंडा का जन्म बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1875  को हुआ था। उनका जन्म झारखण्ड के खुटी जिले के उलीहातु गाँव में हुआ था। बचपन से ही बिरसा मुंडा का मन समाजसेवा के कार्यो में लगा रहता था। वे अंग्रेजों के अत्याचार से बड़े दुखी रहते थे और उन्होंने ठाना की वे अंग्रेजो की क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

पीएम ने दी श्रद्धांजली

आज महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। पीएम ने आज बिरसा मुंडा की जयंती पर आज एक वीडियो संदेश में कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा केवल हमारी राजनीतिक आजादी के महानायक ही नहीं थे बल्कि वे हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उर्जा के संवाहक भी थे।

देश कर रहा नमन

पीएम ने कहा कि आज आजादी के पंचप्राणों की उर्जा के साथ देश भगवान बिरसा मुंडा समेत करोड़ो जनजातीय वीरों के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए उन्हें जनजातीय समुदाय से प्रेरणा मिली है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है।

Exit mobile version