Aero India 2023 LIVE : पीएम मोदी ने किया एयरो इंडिया शो का उद्घाटन, 98 देश हुए शामिल

aero india 2023 live

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 10 बजे बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया है। एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो डिजाइन नेतृत्व में देश की प्रगति, यूएवी क्षेत्र में वृद्धि, रक्षा अंतरिक्ष और भविष्य की प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करेगा। पीएम मोदी ने आज एयरो इंडिया 2023 पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया है। वहीं एयरो इंडिया 2023 के 14 वां संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य उपस्थित हुए हैं।

एयरो इंडिया शो के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी

एयरो इंडिया शो के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है।

98 देश हुए शामिल

एयरो शो लगभग 35,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है, यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसमें 98 देश शामिल हुए हैं। एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो डिजाइन नेतृत्व में देश की प्रगति, यूएवी क्षेत्र में वृद्धि, रक्षा अंतरिक्ष और भविष्य की प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करेगा।

‘न्यू इंडिया की नई सोच को दर्शाता है एयरो शो’

पीएम मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया 2023 न्यू इंडिया की नई सोच को दर्शाता है। एक समय था जब इसे महज एक शो समझा जाता था। पिछले कुछ सालों में देश ने इस धारणा को बदल दिया है। आज यह सिर्फ दिखावा नहीं है, बल्कि भारत की ताकत भी है। यह भारतीय रक्षा उद्योग के दायरे और आत्मविश्वास पर केंद्रित है।

आज का भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है और तुरंत फैसले लेता है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘अमृतकाल का भारत एक फाइटर पायलट की तरह आगे बढ़ रहा है, जिसको ऊंचाइयां छूने से डर नहीं लगता। जो सबसे ऊंची उड़ान भरने के लिए उत्साहित है। आज का भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है और तुरंत फैसले लेता है। उन्होंने आगे कहा, ‘एक बात और, भारत की रफ़्तार चाहे जितनी तेज हो लेकिन वो हमेशा जमीन से भी जुड़ा रहता है।’

नया भारत अब नहीं गंवाएगा कोई मौका- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का नया भारत अब न तो कोई मौका गंवाएगा और न ही मेहनत करने में पीछे रहेगा। हम तैयार हैं। सुधारों की राह पर हम हर क्षेत्र में क्रांति ला रहे हैं। दशकों तक रक्षा का सबसे बड़ा आयातक देश अब 75 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात करता है।

 

 

 

Exit mobile version