PM Modi in Karnataka: पीएम मोदी ने बताया डबल इंजन सरकार का मतलब, रैली को संबोधित करते हुए बोले- कर्नाटक को नंबर-1 राज्य…

pm modi in karnataka

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब कम दिनों का वक्त ही बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां ताबड़तोड़ प्रचार करने में जुटी हुई हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार को कर्नाटक पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि 7 मई तक प्रधानमंत्री कर्नाटक में 22 जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत शनिवार को बीदर में विशाल रोड शो से की। इसके साथ ही उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने वाला चुनाव है। इसके साथ ही इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस-जेडीएस पर भी बरसते हुए उन्होंने नजर। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस किसान विरोधी हैं। पहले कर्ज माफी के नाम पर धोखा हुआ। इसलिए राज्य में डबल इंजन की सरकार जरूरी है।

पीएम मोदी ने कहाकि कर्नाटक में BJP की सरकार बनाएं। डबल इंजन सरकार का मतलब होता है- डबल बेनिफिट, डबल स्पीड। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जब तक कांग्रेस की सरकार रही उसने गरीबों के घर बनाने की रफ़्तार धीमी कर दी। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद कर्नाटक में गरीबों को 9 लाख के आस पास पक्के घर मिलना तय हुआ। BJP ने बीदर में करीब 30 हजार घर बनाए हैं यानी बीदर की 30 हजार बहनों को हमने ‘लखपति दीदी’ बनाया है।

पीएम मोदी बोले कि जब हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की थी तब कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार सत्ता में थी। इनको किसानों से कितनी नफरत है देखिए कि ये लाभार्थी किसानों की सूची केंद्र सरकार को भेजने में रुकावटें पैदा करते थे। उनको तकलीफ यह थी इसमें बीच में कोई कटकी नहीं थी, पैसा सीधे किसानों के खाते में जा रहा था।

आपको बता दें कि कर्नाटक की 225 विधानसभा सीटों पर 10 मई को चुनाव होने हैं। 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में फिलहाल BJP की सरकार सत्ता में हैं और बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री हैं।

Exit mobile version