PM Modi in Australia: पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों का बताया 3C, 3D और 3E कनेक्शन, जानें क्या कुछ कहा?

pm modi in australia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश यात्रा के दौरान सोमवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। अपने दौरे के दूसरे दिन यानी आज मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को अपना ‘दोस्त’ बताया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को ‘बॉस’ बताते हुए उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि अल्बनीज का संबोधन दिखाता है कि ऑस्ट्रेलिया के मन में भारत के लिए कितना प्रेम है।

‘आपको 28 सालों का इंतेजार नहीं करना पड़ा’

सिडनी में पीएम मोदी ने करीब 20 हजार भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के लिए पूरी दुनिया एक परिवार है। मैं 9 साल बाद दोबारा एरेना आया हूं। पिछले दौरे के समय मैंने आपसे वादा किया था कि ऑस्ट्रेलिया को फिर किसी भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे के लिए 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पीएम मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों पर भी बड़ी बातें कहीं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का दुनिया में बढ़ता कद, फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किए गए सम्मानित

भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों पर क्या बोले प्रधानमंत्री? 

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब कहा जाता था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध तीन C (यानी कॉमेनवेल्थ, क्रिकेट और करी) पर आधारित है। फिर कहा जाता कि दोनों देशों के संबंध तीन D (यानी डेमोक्रेसी, डायसपोरा, दोस्ती) पर आधारित है। वहीं कुछ लोगों ने ये भी कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते 3E(एनर्जी, इकोनॉमी, एजुकेशन) पर आधारित है। अलग अलग समय पर ये बातें सही भी रही है। लेकिन भारत-ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक संबंधों का विस्तार इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। इन संबंधों का आधार आपसी विश्वास और आपसी सम्मान है।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है। भारत के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारतीय पकवान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट से लेकर खाने तक ने दोनों देशों के रिश्ते को मजबूत करने का काम किया। दोनों देशों का खाना बनाने का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन मास्टर शेफ ने हमें जोड़ने का काम कर दिया है। हम दिवाली की रौनक से भी जुड़े हैं और हिंद महासागर भी हमे जोड़ने का काम करता है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने विकसित भारत का भी मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जो यहां हर भारतीय का सपना है, वो सपना मेरा भी है, हम सभी मिलकर भारत को विकसित देश बनाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: कानून मंत्री के पद से हटाए गए किरण रिजिजू, जानिए किन्हें मिली अब जिम्मेदारी?

Exit mobile version