Masik Shivratri 2023 : मासिक शिवरात्रि के दिन शिव जी को करें प्रसन्न, जानिए उपाय

Masik Shivratri 2023

Masik Shivratri 2023 : हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि व्रत का विशेष महत्व है। हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता हैं। प्रचलित मान्यता के अनुसार, इस खास दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द खत्म हो जाती हैं। साथ ही उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा उसकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2023) का आरंभ 17 मई 2023 को रात 10 बजकर 28 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 18 मई 2023 को रात 9 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में इस बार ये व्रत आज यानी 17 मई 2023 को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- शिव जी से शादी करने के लिए मना कर दिया था माता गौरी ने, जानिए शिव-पार्वती से जुड़े रोचक तथ्य

मासिक शिवरात्रि के उपाय

  1. अगर आप लंबे समय से एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे है, तो आज के दिन दही में घी, शहद और शक्कर मिलाकर पंचामृत बनाएं। फिर उस पंचामृत का भगवान शिव को भोग लगाएं। आज के दिन (Masik Shivratri 2023) ऐसा करने से मनुष्य की जल्द ही एक अच्छी नौकरी लग जाएगी।
  2. आज के दिन शिवलिंग पर शुद्ध जल अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग का शहद से अभिषेक कराएं। फिर दोबारा शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द खत्म हो जाएंगी। साथ ही आपके रिश्ते में ऊष्मा बनी रहेगी।
  3. लंबे समय से अगर आपके घर-परिवार में परेशानियां चल रही हैं या फिल कलेह का माहौल रहता है, तो आज के दिन (Masik Shivratri 2023) भगवान शिव के सामने बैठकर ‘ऊँ नमः शिवाय’  मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र का 108 बार जाप करने से आपकी सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। साथ ही आपके घर-परिवार में सुख, समृद्धि और शांति का वास होगा।

यह भी पढ़ें- Lord Shivji : भगवान शिव जी के कितने अवतार हैं? जानिए क्रम अनुसार सभी नामों के बारे में

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version