फुलेरा दूज आज, दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Phulera Dooj 2023

Phulera Dooj 2023 : हर वर्ष फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। आज यानि 21 फरवरी 2023 को देशभर में ये पर्व मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण और राधा रानी के मंदिरों में आज फूलों की होली खेली जाती हैं। हिन्दू मान्यता के अनुसार आज (Phulera Dooj 2023) के दिन कृष्ण जी और राधा जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। साथ ही प्रेम संबंध भी मधुर बनते है।

फुलेरा दूज की पूजा का शुभ योग

हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि का आरंभ आज (Phulera Dooj 2023) यानि 21 फरवरी की सुबह 09:04 से हो गया है जिसका समापन अगले दिन यानि 22 फरवरी की सुबह 05:57 पर होगा। जबकि त्रिपुष्कर योग आज सुबह 09:04 से प्रारंभ हो रहा है जिसका समापन कल प्रात: काल 05:57 पर होगा। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग आज सुबह 06:38 से लग गया है जो कल प्रात: काल 06:54 तक रहेगा।

बता दें कि फुलेरा दूज के दिन तीन शुभ योग भी बन रहे हैं। शिव योग आज प्रात: काल से लेकर सुबह 06:57 तक रहेगा जिसके बाद सिद्ध योग लग रहा है जो सुबह 06:57 से लेकर कल प्रात: काल 03:08 तक रहेगा। इसके बाद साध्य योग लग रहा है। जो कल प्रात: काल 03:08 से लेकर पूरे दिन रहेगा।

फुलेरा दूज के चमत्कारी उपाय

फुलेरा दूज (Phulera Dooj 2023) के दिन कृष्ण जी और राधा रानी को पीले रंग के कपड़े पहनाएं और फिर उनकी पूजा करें। इससे दांपत्य जीवन में चल रही आपकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी और घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होगा।

अपने प्रेम संबंध में मधुरता को बढ़ाने के लिए आज (Phulera Dooj 2023) के दिन राधा-कृष्ण को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं और फिर उनकी पूजा करें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version