Weather : दिल्ली में ठंड और कोहरे से परेशान लोग, कई फ्लाइट्स हो सकती है प्रभावित

Weather Update

Weather Update

Weather Update : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम जारी हैं। दिल्ली में ठंड के साथ घने कोहरे से भी लोग परेशान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले कई दिनों तक राजधानी में ठंड और बढ़ेगी। साथ ही सुबह-शाम घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

बीते दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 69% से 97 % के बीच दर्ज किया गया।

कोहरे के साथ जारी रहेगी शीत लहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, कल सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दिल्ली के आयानगर का रहा। जबकि अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। बता दें कि आज सुबह पालम और सफदरजंग में दृश्यता 500 मीटर तक रही थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में आने वाले तीन-चार दिनों तक घना कोहरा और शीत लहर की संभावना जारी रहेगी।

कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

दिल्ली में बढ़ते कोहरे की वजह से आम जन के अलावा रेलवे यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है। साल के पहले दिन कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली लगभग 30 ट्रेनें चार से सात घंटे देरी से आई। साथ ही 12 ट्रेनों के आने का समय बदला गया। इसके अलावा विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, अयोध्या छावनी-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस और बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस लगभग साथ घंटे लेट थी। इसके अलावा भी कई ट्रेन देरी से अपने गतंव्य स्थान पर पहुंची थी।

बता दें आज राजधानी में धुंध की मोटी परत को देखते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने एडवायजरी जारी की है। इसमें आशंका जताई गई है कि आज कई फ्लाइट्स का समय बदला गया है। इसलिए हवाई अड्डे जाने से पहले उड़ानों की जांच जरूर कर लें।

Exit mobile version