इन बीमारियों से ग्रसित लोग भूलकर भी नहीं करें ब्रोकली का सेवन, पड़ सकते हैं लेने के देने

Broccoli Side Effects

Broccoli Side Effects : कोरोना महामारी के समय ज्यादा से ज्यादा लोगों को हरी सब्जियों के सेवन की सलाह दी गई थी। इनके सेवन से सेहत को बहुत ज्यादा फायदा हुआ था। हालांकि पिछले कई सालों से ब्रोकली के सेवन के प्रति भी जागरूकता बड़ी हैं। ब्रोकली में प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम, पॉलीफेनोल, ग्लूकोसाइड और क्वेरसेटिन के साथ-साथ कई पोषक तत्वों की भी भरपूर मात्रा होती है। साथ ही कई बीमारियों में इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ बीमारियों से ग्रसित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

आज हम आपको इस आर्टिकल में ये बताएंगे कि ब्रोकली (Broccoli Side Effects) का सेवन किन-किन बीमारियों में बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

ये रोगी भूलकर भी नहीं करें ब्रोकली का सेवन

रोजाना ब्रोकली (Broccoli Side Effects) के सेवन से शरीर में कुछ विटामिन की कमी होने लगती है। साथ ही पाचन एंजाइम्स में गड़बड़ी भी हो सकती हैं। इसके अलावा इन बीमारियों में इसके सेवन से बचना चाहिए। जो है-

ब्रोकली में हाई फाइबर की भरपूर मात्रा होती हैं, जिससे गैस और आंत्र जलन की समस्या होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा जिन लोगों का लिवर कमजोर होता है, उन्हें इसके (Broccoli Side Effects) सेवन से बचना चाहिए। इसके नियमित सेवन से लिवर का काम प्रभावित होता है, जिससे ब्लोटिंग की समस्या होने का खतरा भी बना रहता है।

बता दें कि ब्रोकली के ज्यादा सेवन से हाजमा भी खराब हो सकता हैं। साथ ही डाइजेस्टिव एंजाइम्स को भी नुकसान होता है, जिसे खाना पचाने में परेशनी होती है। इसके अलावा हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों को भी ब्रोकली (Broccoli Side Effects) का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। नहीं तो थायराइड की समस्या बढ़ सकती हैं।

ब्रोकली के ज्यादा सेवन से बॉवेल मूवमेंट प्रभावित होता है। साथ ही पेट खराब और कब्ज की समस्या भी होने लगती हैं। बता दें कि ये (Broccoli Side Effects) शरीर से पानी को सोखता है, जिससे मल त्याग करने का प्रोसेस प्रभावित होता है। इसके अलावा बार-बार मल से जुड़ी समस्या भी होने लगती हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version