भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे पवार और उद्धव, जानिए एनसीपी प्रमुख ने क्या कहा

26pawar uddhav1 1634396323

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत से शुरू हुई है और कश्मीर तक जाएगी। महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी शामिल होंगे। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है।

शरद पवार ने दिया बयान

उन्होंने अपने फैसलों को लेकर कहा कि हम मानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है।
यह समाज में सामाजिक समरसता बहाल करने के लिए काम करने की एक पहल है साथ ही शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक अच्छा कदम है उन्होंने साथ ही कहा कि हालांकि हमें अलग पार्टी से ताल्लुक रखते हैं लेकिन हममें से कुछ लोग जहां भी संभव हो इसमें शामिल होंगे बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है।

राहुल गांधी लगातार जनता से कर रहे हैं संपर्क

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत देश के नागरिकों से मिल रहे हैं और उनसे अपने विचार साझा कर रहे हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल है और लगातार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में प्रवेश करेगी।

Exit mobile version