Loksabha Election 2024 : पवन सिंह के आसनसोल से चुनाव न लड़ने के ऐलान पर टीएमसी ने कसा तंज

Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। राजनीतिक पार्टियों ने अब आम चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है।  शनिवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से बीजेपी ने भोजपुरी के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया। लेकिन इस ऐलान के कुछ ही घंटों बाद पवन सिंह ने निजी कारणों से पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने  से इंकार कर दिया। सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डालते हुए कहा कि – कुछ कारणवश मैं चुनाव नहीं लड़ सकता। उन्होंने अपने ऊपर किये इस विश्वास पर भारतीय जनता पार्टी का आभार प्रकट किया है। इस बीच अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पवन सिंह को बातचीत करने के लिए दिल्ली बुलाया है। भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से मैदान में उतरा था। वर्तमान में आसनसोल से टीमसी के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद है। ऐसे में इस लोकसभा सीट पर दो कलाकारों के बीच संघर्ष देखने को मिल सकता था।

 

ये भी पढ़ें :  Delhi : आबकारी नीति घोटाले मामले में ईडी के सामने पेश होने को तैयार हुए केजरीवाल, पर रख दी एक शर्त

 

बता दे कि आसनसोल सीट से 2019 में गायक बाबुल सुप्रियो ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। बाद में सुप्रियो ने पार्टी छोड़ कर टीमसी में शामिल हो हए थे। भाजपा ने इससे पहले भी अपने पार्टी से कई अभिनेता और अभिनेत्री को सीट दी है। इस बार के आम चुनाव के लिए भी भाजपा ने भोजपुरी और साउथ भारत के फिल्म जगत के कई उभरते सितारों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की सूची में 28 महिलायें ,47 युवा 18 अनुसूचित जनजाति 27 अनुसूचित जाति 57 OBC को सम्मलित किया है। अब पवन सिंह के आसनसोल सीट से चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद टीएमसी नेता और आसनसोल से सांसद शत्रुघन सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बार के आम चुनाव में वो भाजपा के उम्मीदवार को 4 लाख वोटों के एक बड़े अंतर से हराएंगे।

 

ये भी पढ़ें :  Loksabha ELection 2024 : बिहार में होंगी ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां, पीएम मोदी पहुंचेंगे बिहार

 

सिन्हा ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी की तरह नहीं है जो मरीज़ देखकर पुड़िया बदलते है। आगे उन्होंने कहा की हम जो भी करते है जनता जनार्दन के बिच में रह कर उनके लिए करते है। वहीं TMC ने पवन सिंह के आसनसोल से चुनाव न लड़ने के ऐलान पर तंज कसा है। आसनसोल सीट सीपीम का गढ़ मन जाता है। आज़ादी के बाद से इस सीट के लिए 13 आम चुनाव हुए है ,जिसमे 9 बार सी.पी.एम. 2 बार कांग्रेस 2 बार भाजपा को जीत मिली है। नाम वापस लेने के बाद उठी इस विवाद के बाद आसनसोल लोकसभा से भाजपा के तरफ से चुनावी मैदान में ,शत्रुघ्न सिन्हा के टक्कर में किसको टिकट मिलता है इस पर अभी तक कयास जारी है।

Exit mobile version