Pathaan Trailer Out | पठान का दमदार ट्रेलर रिलीज, फैंस ने लुटाया प्यार

Pathaan Trailer Out

Pathaan Trailer Out

Pathaan Trailer Out : साल 2023 की सबसे बड़ी बॉलीवुड मूवी ‘पठान’ दर्शकों के बीच आने को तैयार हैं। बीते कई दिनों से फिल्म को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। जब से फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज हुआ है, तभी से भगवा बिकिनी को लेकर मूवी को बायकॉट करने की मांग उठ रहीं है। हालांकि, गाने पर सेंसर की कैंची भी चल चुकी है। बहरहाल इसके बाद भी फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज बना हुआ है और वह फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फैंस के लिए बना टॉकिंग पॉइंट

पठान के जरिए किंग खान बड़े पर्दे पर लम्बे समय के बाद कमबैक कर रहे हैं। फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के अलावा जॉन अब्राहम (John Abraham) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर (Pathaan Trailer Out ) आज यानी 10 जनवरी 2023 की सुबह 11 बजे यशराज फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। ट्रेलर सामने आने के बाद ही फैंस सोशल मीडिया पर इसे जमकर शेयर कर रहें है और अपनी प्रतिक्रिया दें रहे है। हालांकि, फिल्म बड़े पर्दे पर 25 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

ट्रेलर में दिखा फुल ऑन एक्शन

फिल्म ‘पठान’ के ट्रेलर (Pathaan Trailer Out) में शाहरुख (Shah Rukh Khan) और दीपिका फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रहें है। हालांकि, अब्राहम (John Abraham) भी अपने जमड़ार लुक से टक्कर दें रहे हैं। ट्रेलर में ज्यादातर हवाई एक्शन दिखाए गए है। इससे पता चलता है कि फिल्म का फोकस हवाई एक्शन सीन पर ज्यादा है।

ट्रेलर में स्टंट सीन को वीएफएक्स की मदद से बहुत ज्यादा आकर्षित बनाया गया हैं। एक तरफ ट्रेलर (Pathaan Trailer Out) में जहां दीपिका (Deepika Padukone) का ग्लैम लुक दिखाई दे रहा है। तो वहीं डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी नए अंदाज में नजर आ रहें हैं।

Exit mobile version