6 नवंबर को पलक इस म्यूजिक कंपोजर से करेंगी शादी, कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी होंगे शामिल

palak and mithoon

पलक मुच्छल अपने गानों से चर्चा में रहती हैं। वहीं मिथुन ने कई बड़े-बड़े हिट गानो को कंपोज़ किया है। खबर है कि इसी साल 6 नवम्बर को पलक और मिथुन शादी करने वाले हैं। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दिया है। पलक और मिथुन ने बीते एक दशक से बॉलीवुड संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। दोनों ने अपने नाम बड़ी फिल्में और बड़ी कामयाबियां अर्जित किया है।

मीडिया में खबर ये भी आ रही है कि दोनों एक दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे थे लेकिन किसी को भी कानो कण तक ये बात लगने नहीं दी। अब चूंकि दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते पर हामी भर दिया है तो अब दोनों ने शादी का फैसला कर लिया है।

आपको बता दे कि अदिति इंदौर, मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं और इन्होने अपने दम पर अपना करियर बनाया है। वहीं मिथुन बॉलीवुड की म्यूजिक फैमेली से आते हैं। कल्याणजी-आनंदजी की शिष्या रहीं पलक आज एक बड़े मुकाम पर है। इसकी पूरी फैमिली मुंबई में हैं और शादी की तैयारियों में लगी हुई है। शादी में कई बड़े स्टार्स भी देखने को मिलेंगे। बताया जा रहा है कि पांच स्टार होटल को 3  दिनों के लिए बुक कर लिया हैं। 3 दिन रिसेप्शन पार्टी चलने वाली है।

जबकि मिथुन के चाचा प्यारेलाल शर्मा थे। नरेंद्र शर्मा मिथुन के पिता हैं जो म्यूजिक अरेंजर हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए काम किया है। 2005 में मिथुन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जहर के गाने वो लम्हे की कंपोजिंग के साथ की थी। जो काफी हिट गाना रही थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने अनवर, मर्डर 2, जिस्म 2, आशिकी 2, एक विलेन से लेकर हाफ गर्लफ्रेंड, कबीर सिंह, राधे श्याम और शमशेरा जैसी फिल्मों के लिए गाने तैयार किए।

Exit mobile version