हरियाणा: मजदूर की ईंट मारकर दर्दनाक हत्या, सरसों के खेत में फेंका शव

Haryana Crime News

Haryana Crime News

हरियाणा के हिसार से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां मकर संक्रांति के दिन एक 22 साल के युवक की ईंट मारकर हत्या कर दि गई। युवक का शव रविवार की सुबह सरसों के खेत में मिला। शव की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अभी घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

ईंट मारकर की हत्या

ये हैरान कर देने वाली घटना हरियाणा के हिसार के मगांली गाँव के पास की है। यहां रविवार को सरसों के खेत में 22 साल के युवक का एक शव पड़ा मिला है। मृतक की पहचान राजा नाम से की गई है। पुलिस के मुताबिक, राजा की हत्या ईंट मारकर की गई है। दरअसल, राजा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बांदा क्षेत्र का रहने वाला था। राजा करीब डेढ़ महीने पहले 15 लोगों के साथ मंगाली गांव में काम करने के लिए आया था। यहां ये ईंट बनाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, शनिवार को मकर संक्रांति के पर्व पर राजा ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी थी इस बीच उसकी एक साथी के साथ थोड़ी कहासुनी हो गई थी।

 

ये भी पढ़े : ‘महाठग’ सुकेश चंद्रशेखर का नया आरोप, एलजी को पत्र लिखकर केजरीवाल और जैन की शिकायत

 

खेत में पड़ा मिला शव

वहां पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उस समय मामले को ठंडा कर दिया था। लेकिन राजा के साथ रहने वाले एक युवक ने बताया की राजा करीब नौ बजे घर से निकला था और तब से उसका कुछ अता पता नहीं चलने पर उसने सुबह उसकी तलाश करनी शुरू कर दि तभी उसे सरसों के खेत में राजा का शव पड़ा मिला। शव की जानकारी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। गांव में हर तरफ हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है। राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में घटना से जुड़ी सारी कड़ियां जोड़ रही है।

Exit mobile version