डीयू के मिरांडा कॉलेज में दीवार फांदकर घुसे बाहरी छात्र, दिल्ली महिला आयोग ने भेजा नोटिस, दर्ज हुई एफआईआर

College blog image

Miranda House : दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में रविवार को दिवाली मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें दीवार फांदकर बाहरी लड़के घुस गए। मेले में सिर्फ कॉलेज की छात्राओं को प्रवेश की अनुमति थी। लड़कों ने, कॉलेज की लड़कियों से छेड़छाड़ की और उनपर अभद्र टिप्पणी भी करीं। हालांकि, प्रशासन की ओर से लड़कों को रोका गया। इस पूरी घटना का किसी शख्स ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या कुछ कहां स्वाति मालीवाल ने

इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय दोनों को नोटिस जारी किया है। वहीं डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने मामले से जुड़ा एक वीडियो भी ट्वीट किया है। वीडियो के साथ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लिखा, दिल्ली के सबसे विख्यात कॉलेज में से एक मिरांडा हाउस में चल रहे दिवाली मेले में लड़के दीवार फांदकर जबरदस्ती घुस रहे हैं। लड़कियों ने छेड़छाड़ और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। हम दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन को नोटिस भेज रहे हैं। इसी के साथ स्वाति ने सवाल किया है कि कैसे ये गुंडागर्दी हुई? क्या सुरक्षा प्रबंध किए? आयोग ने कॉलेज प्रिंसिपल और नॉर्थ दिल्ली डीसीपी को नोटिस भेजकर 20 अक्टूबर तक सुरक्षा प्रबंधन से जुड़ी जानकारी मांगी है।

पुलिस ने खुद लिया मामले का संज्ञान

हालांकि, प्रशासन ने लड़कों को बाहर कर दिया है लेकिन पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो का जवाब दिया और कहा कि कुछ छात्र कॉलेज में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि दीवार फांदकर कॉलेज मेंं घुसने वाले युवक कौन थे और उनका मकसद क्या था। पुलिस ने कहां कि सोश्ल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहें है।

Exit mobile version