क्रिकेट जगत मे आज का दिन स्पेशल, आज ही के दिन भारत को चैंपियंस ट्रॉफी लगी थी हाथ

cricket news

क्रिकेट की दुनिया में आज का दिन टीम इंडिया के लिए काफी खास है। दरअसल, 23 जून के दिन ही भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की थी। साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। फाइनल मैच मे  बारिश होने के बावजूद भारत ने इंग्लैंड को 5 रन से करारी हार थमाई थी। इस जीत के साथ ही धोनी के नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया था। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी की 3 अलग-अलग ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बने थे। गौरतलब है कि इससे पहले इन्हीं की कप्तानी में भारतीय टीम 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2007 में टी20 विश्व कप जीती थी। हालांकि, उसके बाद से लेकर आज तक भारतीय टीम कोई और आईसीसी ट्रॉफी जीतने मे नाकाम रही।

पिछले 10 साल से टीम इंडिया के पास कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं

अगर 10 साल से टीम को कोई ट्रॉफी हाथ न लगे तो ऐसे दिन काफी दिनों तक याद रहते हैं। जहां तक 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल की बात है तो वो मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के लिए याद किया जाता है। उस मैच में धोनी ने कमाल की कप्तानी की थी। बारिश के कारण चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 20-20 ओवर का हुआ था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 43, रवींद्र जडेजा ने 33 रन ठोके थे। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 125 रन ही बना सकी और पांच रन से हार गई। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 15 रन की दरकार थी और आर अश्विन ने 9 रन ही दिए। उन्होंने ईशांत शर्मा और आर अश्विन पर बड़ा दांव खेला था। ईशांत से उन्होंने पारी का 18वां ओवर करवाया था जबकि इससे पहले वो काफी महंगे साबित हुए थे। वहीं, धोनी ने अश्विन को आखिरी ओवर में गेंद थमाई थी। उनका ये दांव काम कर गया था और भारत 5 रन से फाइनल जीता था।

रोहित शर्मा से भारत के लोगों को काफी उम्मीदें

धोनी के बाद कोई भी कप्तान ये नहीं कर पाया है। चाहे वो विराट कोहली हों या रोहित शर्मा हों, दोनों ने निराश किया है। साल 2017 में भी भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी लेकिन पाकिस्तान ने टीम इंडिया के उम्मीदों पर पानी फेर दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी मे भारतीय टीम को एशिया कप, टी20 विश्व कप, और हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में से भी हाथ धोना पड़ा। ऐसे में भारत के लोगों की उम्मीदें टीम इंडिया से काफी ज्यादा है। बता दें कि इसी साल भारत की अगुवाई में वनडे विश्व कप खेला जाना हैं जहां भारतीय टीम हर वो दांव चलना चाहेगी जिससे टीम के पास आईसीसी की एक और ट्रॉफी आए।

Exit mobile version