Ajay Devgn: महाशिवरात्रि के अवसर पर अजय देवगन ने खास अंदाज में फैंस को दी बधाई, तस्वीरें शेयर कर दिखाई शिव भक्ति की झलकियां

Ajay Devgn

Ajay Devgn: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक तो फिल्म से एक्टर की पहली झलक देखकर ही फिल्म को हिट घोषित कर चुके हैं। फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन भोले शंकर जैसे ही त्रिशुल लिए नजर आ रहे हैं। ऐसे में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी शिव भक्ति की झलकियां देखने को मिल रही हैं।

हर हर महादेव pic.twitter.com/LtsI7kq4qT

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 18, 2023

अजय देवगन ने शेयर की गंगा आरती की तस्वीरें

आज यानी महाशिवरात्रि के मौके पर अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्टर बनारस में गंगा आरती करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘कभी-कभी एक निर्देशक अवास्तविक, मंत्रमुग्ध कर देने वाले फ्रेम का इंतजार करता है और एक दिन उसे वह मिल ही जाता है। मैं उस दिन बनारस में महाआरती की शूटिंग कर रहा था। उस दौरान मैंने अपने अंदर जबर्दस्त ऊर्जा का अनुभव किया। यह ऊर्जा केवल महसूस की जा सकती है। उस अनुभव को शायद ही कभी व्यक्त किया जा सकता है। उस स्थान पर आध्यात्मिक ऊर्जा और लोगों की विद्युत आभा, सभी एक साथ एक फ्रेम में आ गए। जैसे ही भीड़ ने ‘हर हर महादेव’ का नारा लगाया, मुझे अपने चारों ओर दिव्य शक्ति की अनुभूति हुई। आज महाशिवरात्रि पर मैं अपनी फिल्म भोला की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर कर रहा हूं। आप इसमें अद्भुत ऊर्जा देखेंगे…हर हर महादेव!’

अजय देवगन हैं भगवान शिव के परम भक्त

बहुत कम ही लोग जानते होंगे की अजय देवगन बचपन से ही भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। इसके की प्रमाण उन्होंने कई बार दुनिया के सामने दिए हैं। एक्टर ने अपने सीने पर भगवान शिव का एक टैटू भी बनवा रखा है, जिसे वो कई फिल्मों में फ्लॉन्ट करते नजर आए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने घर का नाम भी शिवशक्ति रखा है। साल 2016 में अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ भी आई थी, जिसमें उनका नाम भी ‘शिवाय’ ही था। इसके अलावा उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम गौरा था। इन सभी प्रमाणों से जाहिर है कि अजय देवगन भगवान शिव के परम भक्त हैं और सदा ही शिव की आस्था में लीन रहते हैं।

Exit mobile version