Shani Jayanti 2023 : शनि जयंती के दिन शनि देवी की पूजा मात्र से खत्म होगा वास्तु दोष, जानिए तिथि और पूजा का मुहूर्त

Shani Jayanti 2023

Shani Jayanti 2023 : हिंदू धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व है। सनातन धर्म के लोग इस त्योहार को बहुत ही धूम-धाम से मनाते हैं। हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार 19 मई 2023 को शनि जयंती मनाई जाएगी। नौ ग्रहों में शनि देवता का विशेष स्थान है। इसलिए इनकी पूजा मात्र से ही व्यक्ति को वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा जिनकी कुंडली में शनि की महादशा, ढैय्या या साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव होता है। वो भी पूजा मात्र से समाप्त हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Shaniwar Upay : शनि देव की कृपा से चमकेगी आपकी किस्मत, अपनाएं ये उपाय

शनि देव की पूजा का उत्तम मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यदेव और मां छाया की संतान शनि देव (Shani Jayanti 2023) की उपासना करने से मनुष्य की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि का आरंभ 18 मई 2023 को सुबह 09 बजकर 42 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 19 मई 2023 को रात 09 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस साल शनि जयंती (Shani Jayanti 2023) के दिन 19 मई को शनि देवता की पूजा के तीन शुभ मुहूर्त हैं। जो इस प्रकार है-

यह भी पढ़ें- May 2023 Vrat-Tyohar : बुद्ध पूर्णिमा, शनि जयंती और गंगा दशहरा कब? जानिए इस माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version