नूपुर शर्मा को हथियार रखने का लाइसेंस जारी, दिल्ली पुलिस ने बताया कारण

nupur sharma

nupur sharma

भारतीय जनता पार्टी के से निष्कासित हुई नेता नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस के द्वारा हथियार रखने का लाइसेंस जारी किया गया है। दरअसल, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को ये लाइसेंस आत्मरक्षा के लिए जारी किया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, नूपुर को पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिस कारण दिल्ली पुलिस ने उन्हें हथियार रखने का लाइसेंस जारी किया है।

nupur sharma

इस कारण से जारी हुआ लाइसेंस

दरअसल, 26 मई 2022 को नूपुर शर्मा ने एक समाचार चैनल पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद वह कई विवादों में घिरती चली गई। विवाद इस कदर बढ़ गए की उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलनी शुरू हो गई। उनके दिए हुए बयान के बाद लगातार मिल रही धमकियों को उन्हें खतरा बताया है और गन लाइसेंस रखने के लिए अर्जी दी। जिसपर दिल्ली पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए नूपुर को हथियार रखने का आर्म लाइसेंस जारी कर दिया है।

डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने दिए विवादित बयान

nupur sharma

नूपुर ने एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्‍मद पर कथित विवादित टिप्‍पणी (Prophet Muhammad) की थी, जिसके बाद विवादों एक लंबा दौर चला। कई जगहों पर उनको लेकर हिंसक  प्रदर्शन भी हुए थे और नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग तक उठी थी। साथ ही सिर तन से जुदा की धमकी दी गई थी। बढ़ते विरोध को देखते हुए भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। नूपुर शर्मा के खिलाफ कई राज्यों में मामले भी दर्ज कराए गए थे। कई मुस्लिम देशों ने भी नूपुर के बयान की निंदा की थी।

nupur sharma

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद नूपुर ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली थीं। लेकिन इसके बावजूद नूपुर को तमाम जगहों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिस कारण नूपुर को आर्म लाइसेंस जारी किया गया है।

Exit mobile version