North East Elections 2023 Results : त्रिपुरा मेघालय और नागालैंड में काउंटिंग जारी, दो राज्यों में बीजेपी को बढ़त

North East Elections resuls 2023

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में आज चुनाव नतीजों के परिणामों का दिन है। तीनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। कई एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा और नागालैंड में ‘कमल’ खिलने की आशंका जताई गई थी। वहीं मेघालय में त्रिशंकु मुकाबले की संभावनाएं थी। अब रुझान इससे कितने भिन्न आ रहे हैं। आइए जानते हैं।

त्रिपुरा में कड़ा मुकाबला

सबसे पहले बात करते हैं त्रिपुरा की। इस चुनावों में बीजेपी और आईपीएफटी ने मिलकर चुनाव लड़ा है। जहां त्रिपुरा ने बीजेपी में अपने 55 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, तो वहीं 5 सीटों पर उसकी सहयोगी पार्टी आईपीएफटी ने चुनाव लड़ा था। इनके अलावा कांग्रेस-लेफ्ट में त्रिपुरा ने मिलकर चुनाव लड़ा। प्रद्योत बिक्रम की नई पार्टी टिपरा मोथा ने राज्य की 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे है। इसके अलावा ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी भी त्रिपुरा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के प्रयास कर रही है। TMC राज्य में 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा 58 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में है।

हालांकि शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन बहुमत के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है। फिलहाल बीजेपी गठबंधन ने 30-32 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस-लेफ्ट का गठबंधन 16 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है। यहां टिपरा मोथा की नई पार्टी बड़ा खेल खेलती नजर आ रही है। टीएमपी ने 11 सीटों पर बढ़त हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। आपको बता दें कि त्रिपुरा में बहुमत का आंकड़ा 31 है।

नागालैंड में बीजेपी गठबंधन को बढ़त

अब बात करते हैं नागालैंड की। यहां रुझानों में नेफ्यू रियो दमदार वापसी करते नजर आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाले NDPP -बीजेपी गठबंधन ने अच्छी बढ़त बनाई हुई है। गठबंधन 38 से अधिक सीटों पर फिलहाल आगे चल रहा है। आपको बता दें कि 60 सीट वाले नागालैंड में 27 फरवरी को 59 सीटों पर वोटिंग हुई थी। यहां जुनहेबोटो जिले की अकुलुतो सीट से बीजेपी के प्रत्याशी कझेतो किनिमी निर्विरोध जीत गए हैं।
नागालैंड में सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। NDPP ने 40 तो बीजेपी ने 20 सीट पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं। वहीं कांग्रेस की बात करें तो पार्टी ने कुल 23 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा NPS के 21 उम्मीदवारों के अलावा कुल 19 निर्दलियों ने नागालैंड में चुनाव लड़ा है।

मेघालय में किसी को बहुमत नहीं मिल रहा

मेघालय की बात करें तो यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। मेघालय में 24 सीटों पर NPP फिलहाल आगे है। इसके अलावा 6 सीटों पर बीजेपी तो पांच पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। इसके अलावा दूसरे छोटे दल और अन्य प्रत्याशी लगभग 23 सीटों पर आगे चल रहे हैं। तमाम एग्जिट पोल्स में भी मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान था। वहीं यहां पहली बार चुनाव लड़ रही TMC भी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है।
मेघालय में भी 27 फरवरी को भी वोटिंग हुई थी। यहां NPP, बीजेपी, कांग्रेस और TMC में मुकाबला है। विधासभा चुनाव से पहले एनपीपी, बीजेपी के साथ गठबंधन से अलग हो गई थी।

Exit mobile version