Nora Ftehi Desi Look: नोरा फतेही के ट्रेडिशनल लुक ने जीता फैंस का दिल, देशी अंदाज देख फैन बोला- ‘गॉर्जियस’

Nora Fatehi Desi Look

Nora Fatehi Desi Look

Nora Ftehi Desi Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही आए दिन चर्चा का केंद्र बनी रहती है। एक्ट्रेस अपने बोल्ड अंदाज और सेक्सी डांस मूवस को लेकर लाइमलाइट बटोरती नजर आती है, जिस की वजह से उन्हे बॉलीवुड की डांसिंग डीवा भी कहा जाता है। नोरा अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज के जरिए अपने फैंस को पल-पल का अपडेट देती है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें बिल्कुल अलग अंदाज में देखा जा सकता है। आपको बता दें कि इस बार नोरा किसी वेस्टर्न या बोल्ड लुक में नहीं बल्कि ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

ट्रेडिशनल लुक में नोरा की सादगी

नोरा ने अपना बोल्ड लुक छोड़ देशी अंदाज अपनाया है। जिसमें वह अपना वेस्टर्न वेशभूषा छोड़ इंडियन ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। हाल ही में नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस को बेबी पिंक कलर का सुट पहने देखा जा सकता है। इस देसी लुक में नोरा काफी खूबसूरत लग रही है और फैंस उनके इस लुक के दीवाने हुए जा रहे हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

नोरा के कैप्शन पर अटका फैंस का ध्यान

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है और इसी के साथ ही उन्होंने एक स्पेशल कैप्शन भी जोड़ा है, जिसे देख फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं। दरअसल, तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा हैं, ‘मुझे छोड़ के जाने वाले, जा छोड़ दिया तुझको.. जिसका मरा हुआ जमीर, हम उसको मार के क्या लेंगे..’। एक्ट्रेस के इस कैप्शन ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है कि आखिर ये कैप्शन उन्होंने किसके लिए लिखा है। वहीं नोरा के इस पोस्ट पर फैंस मजेदार कमेंट किए जा रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

नोरा के इस पोस्ट पर फैंस उन के लिए तारीफों के पुल बांधते नजर आए। जहां एक यूजर लिखता है, ‘माशाल्हा’। वहीं दूसरा ने लिखा ‘ ब्यूटिफुल वुमन’। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने तो नोरा के शायरी का जवाब शानदार शायराना अंदाज में देते हुए लिखा, ‘मार के देखो जरा हमें, चीखों में भी हमारी इश्क है.. मार जाती है मोहब्बत यहां, जमीर क्या चीज है’।

बड़े पर्दे पर जल्द आएंगी नजर

नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘100 परसेंट’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा वह कई रियलिटी शोज में जज के तौर पर म्यूजिक वीडियोज के लिए भी साइन कर रही हैं। हाल ही में उनका एक गाना भी रिलीज हुआ है, जिसमें उनको राजकुमार राव के साथ देखा जा सकता है। वहीं बात करें अगर ‘अच्छा सिला दिया’ की तो गाने को बी प्राक ने गाया है और लिरिक्स जानी द्वारा लिखे गए हैं। इस गाने में नोरा एक ऐसी पत्नी बनी हैं, जो अपने पार्टनर का मर्डर कर देती है।

Exit mobile version