Nora Fatehi: पैपराजी पर फूटा नोरा फतेही का गुस्सा, बोलीं- ‘ऐसा लगता है उन्होंने कभी देखा ही नहीं’

Nora Fatehi

Nora Fatehi: बॉलीवुड इंडस्ट्री की डांसिंग गर्ल नोरा फतेही आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। नोरा ने अपने करियर की शुरूआत एक डांसर के रूप में की थी। बाद में उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। वहीं आज वो बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम बन गई हैं। साथी ही उन्होंने ने एक्टिंग की दुनिया में भी अपना कदम रखा हैं।

कई बॉलीवुड एक्ट्रेस की पैपराजी के साथ बातचीत भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है, जिसमें से एक मोरा भी है। हाल ही में, कई अभिनेत्रियों ने पैपराजी के उनके शरीर के कई अंगों पर कैमरा फोकस करने को लेकर निंदा की है। कुछ दिनों पहले एक अवॉर्ड शो के दौरान एक्ट्रेस  मृणाल ठाकुर ने पैपराजी को अपनी फोटो खींचने से उस वक्त मना कर दिया जब उन्होंने अभिनेत्री की तस्वीर पीछे से लेने के लिए कहा। अब अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बातचीत की है।

पैपराजी को लेकर नोरा ने कही बड़ी बात

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान नोरा फतेही ने पैपराजी के उनके शरीर के कुछ खास अंगों पर बेवजह फोकस करने को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर अपने विचार रखे हैं। नोरा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा नहीं देखा।

ऐसा नहीं है कि वो सिर्फ मेरे साथ ऐसा कर रहे हैं, वह दूसरी अभिनेत्रियों के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं’। बता दं कि इससे पहले टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी पैपराजी को फटकार लगा चुकी हैं। दरअसल, पैपराजी ने पलक के मना करने के बावजूद उनकी तस्वीर बैक साइड से तस्वीर निकालने की कोशिश की थी।

नोरा ने कही बड़ी बात

गौरतलब है कि नोरा फतेही से जब पूछा गया कि वह इससे कैसे निपटती हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा कि हो सकता है कैमरामैन गलत इरादे से फोकस कर रहा हो, लेकिन यह अलग विषय है। वह हर एक को पकड़कर समझा नहीं सकतीं। वह अपने तरीके से ही चलती हैं। अभिनेत्री अपने शरीर को लेकर आत्मविश्वास से भरी हैं।

नोरा अपने मोहक छवि के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री बॉलीवुड में ‘दिलबर’, ‘कुसू-कुसू’, ‘कमरिया’, ‘ओ साकी-साकी’ और ‘जेड़ा नशा’ जैसे गानों में अपने शानदार नृत्य प्रदर्शन से मशहूर हुईं।

Exit mobile version