Noida Sectors : नोएडा की कब हुई थी स्थापना, जानिए कितने सेक्टर है यहां?

Noida Sectors

Noida Sectors : न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी नोएडा, जो भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक हिस्सा है। दिल्ली का एक उपग्रह शहर है। उत्तर प्रदेश का एक हाईटेक शहर है। जहां लोग छोटे-छोटे गांव से अपने सपनों को पूरा करने आते हैं। जहां नई टेक्नोलॉजी की हर एक सुविधा मौजूद है, लेकिन क्या आपको इस शहर (Noida Sectors) के बारे में सब कुछ पता है, कि यहां कितने सेक्टर हैं, कौन-कौन से सेक्टर नहीं हैं आदि-आदि। आज हम आपको इस आर्टिकल में इन सभी सवालों के जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें- Noida Sectors : यूपी के इस हाईटेक शहर में क्यों लोगों को लगता है ’13’ का डर? जानिए कारण

noida me kitne sector hai

आपको बता दें कि नोएडा, उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। इसमें कुल 163 सेक्टर शामिल हैं, लेकिन सेक्टर 1 से सेक्टर 168 तक गिने जाते हैं।

नोएडा में कौन-कौन से सेक्टर नहीं है?

नोएडा (Noida Sectors) के 1 से 168 सेक्टर में से 13, 103, 109, 111 और 114 सेक्टर मौजूद नहीं हैं। दरअसल, लोग 13 नंबर को अशुभ मानते हैं। इस सेक्टर या इस नंबर के फ्लोर पर रहने से भी कतराते हैं। इसी कारण शहर को बसाते समय इस बात का ध्यान रखा गया था और इंफ्रास्ट्रक्चर में इस सेक्टर को शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में भी सेक्टर-13 को नहीं बनाया गया है। इन दोनों शहरों की कई बिल्डिंग्स में फ्लोर नंबर 13 भी नहीं है। यहां की कई इमारतों में फ्लोर नंबर-12 के बाद सीधे 14 नंबर फ्लोर है। अब आप इसे अंधविश्वास कहें या फिर कुछ और, लेकिन ज्यादातर लोगों की सोच ये ही है।

कब हुई थी नोएडा की स्थापना?

आपको बता दें कि नोएडा शहर की स्थापना संजय गांधी और उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के तत्वाधान में सन 1975-1976 में हुआ था।

कब हुई थी ग्रेटर नोएडा ती स्थापना?

ग्रेटर नोएडा उत्तरप्रदेश की स्थापना 28 जनवरी 1988 को हुई थी।

क्या है नोएडा का दूसरा नाम?

नोएडा (Noida Sectors) को गौतम बुद्ध नगर और न्यू ओखला नामों से भी जाना जाता हैं। हालांकि, अधिकारिक तौर पर इसका दूसरा नाम है न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण।

यह भी पढ़ें- Doraemon-Chhota Bheem Voice : डोरेमॉन से लेकर छोटा भीम को एक ही लड़की देती है आवाज, जानिए कौन हैं वो?

Exit mobile version