Nirahua-Amrapali Love Affair: भोजपुरी सिनेमा में फेमस है निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी, लव अफेयर के भी हैं चर्चे

Amrapali-Nirahua Love Affair

Amrapali-Nirahua Love Affair

Nirahua-Amrapali Love Affair: फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के लव अफेयर की खबरें आना आम बात हो गई है। जहां एक तरफ किसी के डेटिंग की खबरें आती हैं तो वहीं दूसरी तरफ ब्रेकअप की। हालांकि इस मामले में भोजपुरी सिनेमा भी बॉलीवुड से कम नहीं है। आए दिन यहां की एक्ट्रेसेस का नाम कई एक्टर्स के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि इनमें से भी सबसे चर्चित जोड़ी रही है निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली (Amrapali Dubey) की। दोनों की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी कहा जाता है। दोनों के ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोग भी काफी पसंद करते हैं। इन दिनों निरहुआ भाजपा सांसद बन राजनीति के दंगल में अपना दमखम दिखा रहे हैं। वहीं आम्रपाली अपनी फिल्मी लाइफ में बिजी चल रही हैं। हालांकि एक समय था जब दोनों के लव अफेयर की खबरों ने भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

सुपरहिट जोड़ी निरहुआ-आम्रपाली

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने करीब 30 फिल्मों में एक साथ काम किया है। वहीं खास बात यह है कि उनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट साबित हुई थी। दर्शक सिर्फ उन्हें ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी देखना काफी पसंद करते हैं। वहीं दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जाता है और इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर कई बार अपनी साथ की तस्वीरें शेयर करते हैं। ऐसे में दोनों के अफेयर की खबरें उड़ना आम हैं। हालांकि ये खबरें महज अफवाह के अलावा कुछ नहीं हैं। दोनों ने कई बार कहा है कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं निरहुआ शादी-शुदा हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं।

साल 2000 में हुई थी निरहुआ की शादी

गौरतलब है कि साल 2000 में निरहुआ की शादी मनसा देवी से हो गई थी। यही नहीं बल्कि उनकी पत्नी से उनके दो बेटे और एक बेटी भी है। हालांकि शादी के बावजूद निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। दोनों को लेकर कहा जाता है कि आम्रपाली और निरहुआ की ये शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के पीछे उनकी ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड‍िंग है। खबरें यह भी थी कि साथ काम करने के बीच ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि दोनों ने कभी इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं की है।

इस वजह से शुरू हुई थी अफेयर की चर्चा

निरहुआ और आम्रपाली की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं थी, लेकिन दोनों के बीच लव अफेयर होने की खबरें तब तेज हो गई थी, जब आम्रपाली दुबे ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलेआम अपने दिल की बात कह डाली थी। मीडिया के सामने निरहुआ के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, ‘कि दिनेश जैसा इंसान पति के रूप में मिलना सौभाग्य की बात है।‘ उनकी इस बात को सुनकर लोगों ने कयास लगा लिया कि दोनों के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है। दोनों कई बार एक साथ देखे जाते हैं, चाहे वो कोई फंक्शन हो या कुछ और। हालांकि इन सभी खबरों के बाद भी दोनों अपने रिश्ते को बस दोस्ती का नाम देते हैं।

Exit mobile version