Delhi Latest News: सगाई, हत्या फिर शादी , आरोपी ने कैसे लगाया निक्की का शव ठिकाने जाने ..

nikki yadav murder case

दिल्ली में हुए निक्की यादव हत्याकांड पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस ने गुरुवार को दावा किया है कि साहिल गहलोत ने 9 फरवरी को अपने सगाई के समारोह में अपने दोस्तों के साथ डांस किया और पार्टी का मजा लिया। वहीं इस बात की भनक साहिल की लिव-इन पार्टनर निक्की को लग गई। इस बात को लेकर दोनों कपल में लगातार विवाद बढ़ने लगे। जिसके बाद अपनी शादी के दिन साहिल ने निक्की की गला घोंटकर हत्या को अंजाम दिया। इस मामले का आरोपी साहिल गहलोत फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। उससे लगातार पूछताछ जारी है।

पुलिस ने बताया कि निक्की की हत्या साहिल ने अपनी शादी और सगाई के बीच में की। निक्की यादव हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि साहिल गहलोत ने 9 फरवरी को अपने सगाई समारोह में अपने दोस्तों के साथ डांस किया और पार्टी का मजा लिया और फिर बाद में अपनी लिव-इन पार्टनर का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी एवं उसके शरीर को फ्रिज में रख दिया। पुलिस ने आगे बताया कि इस घटना के अगले दिन यानी कि 10 फरवरी को 24 वर्षीय गहलोत ने शादी कर ली। निक्की का शव करीब पांच दिन तक एक ढाबे के फ्रिज में पड़े रहने की बात सामने आई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, निक्की यादव की कथित तौर पर 24 वर्षीय पुरुष मित्र साहिल गहलोत द्वारा गला घोंटकर हत्या कर दी गई और वह उसका शव दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया।

सगाई हत्या फिर शादी

आरोपी साहिल गहलोत ने बड़ी सतरकी के साथ अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करके उसका शव ढाबे के फ्रिज में डाल दिया। आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि, उसकी शादी 10 फरवरी को किसी दूसरी लड़की के साथ तय कर दी गई थी। जिसकी जानकारी निक्की को मिल गई थी। साहिल के इस विश्वासघात के बारे में जानकर निक्की ने साहिल को धमकी दी की अगर वह किसी और से शादी करता है तो वह उसको फंसा देगी। जिस पर साहिल 9 फरवरी की रात निक्की की कथित तौर पर हत्या कर देता है। जानकारी के मुताबिक साहिल कार में निक्की की गला दबाकर हत्या को अंजाम देता है।

शादी की वीडियो में जश्न मनाता दिखा आरोपी

वहीं साहिल की शादी की वीडियो में उसे रस्म निभाते हुए एक साधारण दूल्हे के रूप में देखा गया है और कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा है कि उसने एक हत्या की है। बता दे कि, 23 साल की निक्की यादव को आखिरी बार 9 फरवरी को दिल्ली में अपने किराए के घर में सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था।

भागने की फिराक में था हत्यारा साहिल

निक्की यादव और उसका कथित हत्यारा लिव-इन पार्टनर साहिल गहलोत 9 फरवरी को शहर से भागने की योजना बना के बैठा था जिसमें वह कामयाब ना हो सका। पुलिस ने बताया कि वह गोवा की टिकट लेने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन भी गया था, लेकिन टिकट पाने में असफल रहा। पुलिस अधिकारी के अनुसार नौ फरवरी की रात मित्रांव गांव निवासी आरोपी गहलोत युवती से मिलने उसके उत्तम नगर स्थित आवास पर गया, जहां वह अपनी छोटी बहन के साथ रहती थी। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली है।

 

Exit mobile version