Prithvi Shaw Controversy में आया नया मोड़, शॉ की मुश्किलें बढ़ीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

Prithvi Shaw Controversy

Prithvi Shaw Controversy: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आईपीएल 2023 में शॉ का ख़राब प्रदर्शन जारी है। वो अपनी फॉर्म को  तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने पृथ्वी शॉ को सक नोटिस भेजा है जिसके बाद उनकी मुश्किलें अब और  बढ़ने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: RCB vs DC Dream 11 Team, Weather Report, Pitch Report

सपना ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

दरअसल, 15 फरवरी को मुंबई में भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ एक वाकिया हुआ था जिसमें कुछ उपद्रवी फैंस ने सेल्फी लेने पर बढ़े विवाद के बाद उनके दोस्त की कार पर हमला किया और तोड़फोड़ की। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। यह वाकिया भी जिस फैन से जुड़ा था उसका नाम सपना गिल था और उसका दोस्त शोभित भी इसमें शामिल था। इसके बाद पुलिस ने सपना गिल और उसके दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज की थी। अब इस मामले में सपना ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद पृथ्वी शॉ मुश्किल में पड़ सकते हैं।

I guess it's one's personal choice whether he/she wants to get snapped or not!

Instagram Influencer Sapna Gill attacked Indian Cricketer Prithvi Shaw with a Baseball Bat & vandalized his friend's car when Prithi refused for a selfie.#PrithviShaw pic.twitter.com/NONEip0Aek

— 𝑵𝒂𝒊𝒏𝒂 (@Lilith_blair31) February 16, 2023

आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत किया गया था मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना और उनके दोस्त नशे में थे और वह बार-बार पृथ्वी को तंग करने लगे सेल्फी के लिए। इसके बाद उन्होंने होटल स्टाफ से शिकायत की और सपना व उनके दोस्तों को बाहर किया गया। इस मामले में ओशिवारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148,149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला किया दर्ज किया था। उस वक्त डीसीपी अनिल पारस्कर ने बताया था कि, मारपीट करने सहित वसूली की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

prithvi shaw, Sapna Gill

सपना ने क्रॉस FIR करके शॉ की मुश्किलें बढ़ाई

अब सपना ने क्रॉस FIR करके शॉ की मुश्किलें बढ़ा दी है। सपना ने अपनी शिकायत में शॉ पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उन्होंने शिकायत में कहा था, शॉ ने उन्हें बल्ले से पीटा और छेड़छाड़ भी की। इसके अलावा उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के दो अधिकारियों के खिलाफ अपनी ड्यूटी सही से नहीं निभाने की शिकायत की थी।

इस शिकायत के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने पृथ्वी शॉ समेत 11 लोगों को नोटिस जारी किया है। इनमें पुलिस के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। सपना ने इस शिकायत में अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को रद्द करने की मांग की है, जिसमें उनके खिलाफ पृथ्वी शॉ को प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज है।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: RCB vs DC Head to Head Stats, Winner Probability & Dream11 Prediction

 

Follow South Block Digital For More Sports Updates

 

Exit mobile version