नेताजी का अंतिम संस्कार आज, उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब

Janselab blog image 1

सपा संरक्षक और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कल उनका पार्थिव शरीर उनके पेतृक गांव सैफई पहुंचा।

आज सैफई में उनका अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे होगा। सैफई के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यहां महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार होगा। सैफई के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शव यात्रा निकालने के लिए रथ को फूलों से सजाया गया है। बीती रात से ही नेताजी  मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए पूरी उत्तर प्रदेश और देश के अन्य भागों से भी लोग पहुंच रहे है।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंच सकते है कई वीआईपी

लोकसभा अध्य ओम बिरला के भी सैफई पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए कई राज्यों को मुख्यमंत्री और देश के कई बड़े नेता पहुंच सकते हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के मद्देनजर पूरे यूपी में तीन दिन के राजकीय शोक की धोषणा की गई है। सैफई हवाई पट्टी के वीआपी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूरे यूपी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार को लेकर सैफई में सपा कार्यकर्ताओँ और नेताजी के चाहने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

 

Exit mobile version