Indian Sports Honour: विराट के शो में Neeraj Chopra ने किया देसी स्टाइल में डांस, Video हो रहा वायरल

neeraj chopra dance video

Indian Sports Honour: 2023 के भारतीय खेल सम्मान में मनोरंजन और खेल जगत के कई नामचीन लोग एक साथ आए। 24 मार्च को इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 के सम्मान समारोह में विराट कोहली से लेकर ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा भी मौजूद रहे। नीरज ने इसमें काफी सुर्खियां बटोरीं। वैसे तो वे काफी शर्मीले इंसान हैं, लेकिन गुरुवार को जब आरपीएसजी और विराट कोहली फाउंडेशन के अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे तो वहां उन्होंने जमकर डांस किया जिसका वीडियो बहुत वायरल हो गया है। मालूम हो कि वह अपने बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं और ज्यादातर समय खेल से जुड़ी चीजों के बारे में ही बात करते हैं।

Neeraj chopra

नीरज चोपड़ा बॉलीवुड गानों पर किया डांस

भारत को एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा का पदक जीतने के बाद उनका जश्न भी ज्यादा लंबा नहीं रहता, बस चेहरे पर एक मुस्कान बरकरार रहती है। लेकिन इस बार वही नीरज चोपड़ा थोड़ा अलग अंदाज में नजर आए हैं। स्टार भारतीय जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा बॉलीवुड गाना बिजली-बिजली पर ठुमका लगाते दिखे। उनके साथ इंफ्लूएंसर रूही दोसानी, यशराज मुखाते और दीपराज जाधव भी दिखे।

Golden boy neeraj chopra

ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट

ये पहला मौका है जब नीरज इस तरह बेफिक्र अंदाज में नाचते नजर आए। फैंस को अपने चैंपियन का वीडियो काफी पसंद आया। गुरुवार को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे थे। अवॉर्ड सेरेमनी के बाद एक खास पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें नीरज चोपड़ा ने सभी के साथ डांस किया।

बता दें कि चोपड़ा ओलंपिक खेलों में ट्रैक और फील्ड में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2020 टोक्यो ओलंपिक में हुई, जहां उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। चोपड़ा को उनके प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न पुरस्कार शामिल हैं, जो भारत में दो सर्वोच्च खेल सम्मान हैं।

 

Exit mobile version