राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया गया, BJP कार्यकारिणी में प्रस्ताव हुआ पास

JP NADDA

JP NADDA

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ये जानकारी खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दि है। उन्होंने बताया कि बीजेपी अगला लोकसभा चुनाव जेपी नड्डा की अगुवाई में ही लड़ेगी। वहीं भाजपा कार्यकारिणी में जे.पी.नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव पास हुआ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा और सभी ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने फैसला लिया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जे.पी. नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है।’

JP Nadda

20 जनवरी को समाप्त होने वाला थी नड्डा का कार्यकाल

दरअसल, जेपी नड्डा का कार्यकाल तीन साल का था जो इस साल 20 जनवरी को समाप्त होने वाला था। इससे पहले नड्डा को 2019 जुलाई में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाली थी। भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगातार तीन साल के लिए दो कार्यकाल दिए जाने का प्रावधान है। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में दो दिसंबर 1960 को हुआ था।

JP Nadda

अगले एक साल में भाजपा के सामने कई अहम चुनौती

जैसा की आप जानते है साल 2024 में लोकसभा चुनाव आने वाले है। उससे पहले 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस समय बीजेपी के आगे कई अहम चुनौतियां देखने को मिल रही है। जिस कारण पार्टी अभी अपने अहम नेता जेपी नड्डा को खोने की हालत में नहीं है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। और खासतौर पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में पार्टी का प्रदर्शन लोकसभा की दृष्टि से बेहद अहम रहने वाला है। गौरतलब है कि इन राज्यों की 93 में से 87 सीटें इस समय पार्टी के पास है।

JP Nadda

Exit mobile version