Narasimha Jayanti 2023 : नरसिंह जयंती आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Narasimha Jayanti 2023

Narasimha Jayanti 2023 : जब-जब धरती पर संकट आता है तो तब-तब सृष्टि को बचाने के लिए देवी-देवता अवतार लेकर धरा पर आते हैं, जिनका उल्लेख धार्मिक पुराणों में भी मिलता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु के 24 अवतार हैं। विष्णु जी के 24 अवतार में से एक अवतार हैं नरसिंह जी का। विष्णु जी का ये 12 अवतार आधा नर और आधा सिंह के रूप में है। इस बार आज यानी 4 मई 2023 को नरसिंह जयंती मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज (Narasimha Jayanti 2023) के दिन चौमुखी दीपक से विष्णु जी और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करने से नरसिंह देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते है।

नरसिंह देव की पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, नरसिंह जयंती तिथि का आरंभ 3 मई 2023 को देर रात 11 बजकर 49 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 4 मई 2023 को रात 11 बजकर 44 मिनट  पर होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नरसिंह जयंती (Narasimha Jayanti 2023) के दिन शाम में भगवान नरसिंह की पूजा की जाती है। इस बार देवता की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 4:18 से लेकर शाम 6:58 तक है। वहीं, व्रत का पारण 5 मई 2023 को सुबह 5 बजकर 08 मिनट के बाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Lord Vishnuji : विष्णु जी के आशीर्वाद से दूर होंगी सभी परेशानियां, जीवन में होगी धन की वर्षा

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version