प्रदोष व्रत में जरूर करें शिव जी की पूजा, इन उपायों से मिलेगी जीवन में तरक्की

Pradosh Vrat 2023

Pradosh Vrat 2023 : हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता हैं। हिन्दू मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि प्रदोष व्रत रखने से और शिव जी की आराधना करने से व्यक्ति को उसके सभी पापकर्मों से मुक्ति मिलती हैं। साथ ही उत्तम लोक की भी प्राप्ति होती है। इसके अलावा प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2023) के दिन कुछ विशेष उपाय करना बहुत शुभ होता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में उन उपायों के बारें में विस्तार से बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आपको अपने सभी पापों से मुक्ति मिल सकती हैं। साथ ही आपकी सभी मनोकामना भी पूरी होंगी।

प्रदोष व्रत के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय

बिजनेस में तरक्की पाने के लिए प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2023) के दिन शिव जी के मंदिर जाएं। जहां उनकी पूजा-अर्चना करें। साथ ही शाम के समय भगवान की मूर्ती के सामने पांच अलग-अलग रंगोली के रंगों से एक गोल फूल की आकृति बनाएं। रंगोली के बींचो-बीच घी का दीप भी जरूर जलाएं। ऐसा करने से जीवन में आपको बहुत ज्यादा सफलता मिलेगी।

शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए व्रत (Pradosh Vrat 2023) के दिन शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करें। साथ ही 11 बार ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

दांपत्य जीवन में मिठास व खुशहाली लाने ले लिए प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव जी को दही-शहद का भोग लगाएं।

व्रत (Pradosh Vrat 2023) के दिन शिव मंदिर में सवा किलो साबुत चावल और दूध की एक थैली का दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में धन-धान्य और सम्पत्ति में वृद्धि होगी।

अगर लंबे समय से आपका कोई काम पूरा नहीं हो रहा है। तो प्रदोष व्रत के दिन दूध में केसर मिलाकर उसे शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही मन-मन में ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपका वो कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version