Makar Sankranti के दिन जरूर करें इन मंत्रों का उच्चारण, सूर्य देव की कृपा से चमकेगी किस्मत

Makar Sankranti 2023

Makar Sankranti 2023

Makar Sankranti 2023 : हिन्दू धर्म में हर एक त्यौहार किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। मान्यता के अनुसार, उस विशेष दिन भगवान की पूजा-अर्चना करने से सोया हुआ भाग्य चमक उठता हैं। हिन्दुओं के प्रमुख पर्व मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की विशेष उपासना करना शुभ माना जाता हैं। इस पावन दिन (Makar Sankranti 2023) से ग्रहों के राजा सूर्य देव उत्तरायण होते हैं और अन्य देवताओं का दिन आरंभ होता है।

सूर्य के प्रभाव में होगी वृद्धि

मकर संक्रांति के दिन सूर्य की विधिपूर्वक पूजा करने से कुंडली में सूर्य के प्रभाव में वृद्धि होती है, जिससे मनुष्य के मान, सम्मान, यश, कीर्ति और पद में बढ़ोतरी होती है। साथ ही जीवन में सलफलता के नए रस्ते भी खुलते हैं। बता दें कि सूर्य के कमजोर होने से व्यक्ति को जीवन में कई कठिनाइयों और असफलता का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस दिन (Makar Sankranti 2023) सूर्य देवता की साधना करने को कहा जाता है।

सूर्य देवता के चमत्कारी मंत्र

मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद पवित्र लाल या नारंगी वस्त्र ही पहने। उसके बाद एक लोटे में जल, अक्षत्, गंगाजल, लाल चंदन और लाल फूल डालें और ओम सूर्याय नम: मंत्र के जप के साथ सूर्य देव को जल अर्पित करें। साथ ही सूर्य देव के कुछ प्रभावशाली मंत्रों का उच्चारण करें। माना जाता है कि इन (Makar Sankranti 2023) मंत्रों का जप करने से जीवन में बहुत जल्दी सफलता मिलती है और घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और धन की प्राप्ति होती हैं। जो है-

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version