आज जरूर खेले राधा-कृष्ण के साथ होली, जानिए फुलेरा दूज मनाने की विधि

Phulera Dooj 2023 Puja Vidhi

Phulera Dooj 2023 Puja Vidhi : हर साल फागुन मास के शुक्ल पक्ष के द्वितीय तिथि को फुलेरा दूज का त्यौहार मनाया जाता हैं। इस दिन कृष्ण जी और राधा रानी की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ उनके साथ होली भी खेली जाती है। आज यानि 21 जनवरी को देशभर में फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाएगा। आज भगवान को फूल के साथ गुलाल और मिठाई आदि का भी भोग लगाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि का आरंभ 21 फरवरी की सुबह 09:04 से हो रहा है जिसका समापन अगले दिन 22 फरवरी प्रात: काल 05:57 पर होगा।

फुलेरा दूज (Phulera Dooj 2023 Puja Vidhi) के दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा-अर्चना करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती हैं। साथ ही प्रेम संबंध में भी मधुरता बनी रहती है।

फुलेरा दूज मनाने की विधि

फुलेरा दूज (Phulera Dooj 2023 Puja Vidhi) के पावन दिन कृष्ण जी और राधा रानी की मूर्तियों को फूलों से सजाएं। इसके बाद भगवान कृष्ण की कमर पर छोटा सा एक रंगीन कपड़ा बांध दें। इसका मतलब होता है कि अब वह होली खेलने को तैयार है।

इसके बाद कृष्ण जी और राधा जी को रंग बिरंगे फूल, माखन-मिश्री और स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाएं। उसके बाद इसे प्रसाद के रूप में सभी लोगों के बीच बाट लें।

फुलेरा दूज (Phulera Dooj 2023 Puja Vidhi) के दिन कृष्ण जी और राधा रानी के मंदिरों में रास लीला, संध्या आरती और भजन-कीर्तन आदि जैसे कार्यक्रम के आयोजन में शामिल हुए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार रंगों के पर्व होली के आगमन की खुशी में देवी-देवताओं की मूर्तियों पर गुलाल लगाएं। साथ ही भक्तों के साथ भी गुलाल के साथ होली खेले। शयन भोग के बाद कृष्ण जी की कमर से उस रंगीन कपड़े को हटा दें। इसी के साथ फुलेरा दूज का समापन होगा।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version