Chanakya Niti : गंदगी में पड़ी इन चीज़ों को जरूर उठाएं, हो जाएंगे मालामाल

Chanakya Niti

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य अर्थशास्‍त्री, मार्गदर्शक और कूटनीतिज्ञ होने के साथ-साथ महान विद्वान व्यक्ति भी थे। उन्होंने मनुष्य जीवन के हर एक पहलू के बारें में अपनी नीति शास्त्र में विस्तार से बताया हैं। उनकी नीति अतीत में जितनी कारगर थी वो आज भी उतनी ही अहम व कारगर है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति अपने जीवन में चाणक्य नीति को अपनाता है उसे कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ता। उसे जिंदगी में हमेशा सफलता मिलती हैं।

आचार्य चाणक्य की नीति शास्त्र (Chanakya Niti) के मुताबिक कई ऐसी वस्तुएं है, जिन्हें हमेशा गंदगी में से उठाना चाहिए क्योंकि उनका मूल्य कभी भी कम नहीं होता है। बल्कि उनकी कीमत हमेशा बढ़ती ही है, जिससे व्यक्ति धनवान बन जाता हैं।

गंदगी में पड़ी ये चीजें दिलाती है अद्भुत फायदा

आचार्य चाणक्‍य की नीति शास्त्र (Chanakya Niti) के मुताबिक कूड़े में पड़ी हर एक कीमती चीज को उठा लेना चाहिए। जैसे कि सोना, हीरा या फिर कोई भी कीमती चीज क्योंकि इन वस्तुओं का मूल्य कभी भी कम नहीं होता हैं। चाहें वह किसी भी अवस्था में ही क्यों न पड़ी हो।

चाणक्‍य (Chanakya Niti) कहते है कि हमेशा व्यक्ति को बुराई में अच्छाई देखनी चाहिए। क्योंकि जो इंसान बुराई में भी अच्‍छाई को ढूंढ़ता है वो हमेशा जीवन में बुलंदियों पर पहुंचता हैं। इसलिए गंदगी में से हमेशा अच्छाई को ढूंढे।

आचार्य चाणक्‍य नीति (Chanakya Niti) के मुताबिक किसी दुष्‍ट परिवार की गुणी कन्‍या को कभी भी अपने घर की बहू बनाने में संकोच नहीं करना चाहिए। गुणी कन्‍या अपने व्‍यवहार, संस्‍कार और स्वभाव से घर को स्‍वर्ग बना देती हैं।

चाणक्य (Chanakya Niti) ने अपनी नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति को हमेशा दुष्‍ट मनुष्य से बचकर रहना चाहिए। अगर आपको जीवन में कभी कठिन समय में दुष्‍ट इंसान और सांप में से किसी एक को चुनने का विकल्प मिले। तो हमेशा सांप को ही चुनें। क्योंकि सांप के नुकसान पहुंचाने से ज्यादा दुष्‍ट व्‍यक्ति हानि पहुंचाते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा बचकर रहें।

Exit mobile version