तुलसी पूजन दिवस आज, स्नान के बाद तुलसी के पौधे को जल जरूर करें अर्पित

Tulsi Pujan Diwas 2022

Tulsi Pujan Diwas 2022

Tulsi Pujan Diwas 2022 : तुलसी के पौधे को घर में रखने की अपनी अलग विशेष मान्यता हैं। हिन्दू धर्म के मुताबिक, घर में तुलसी का पौधा जरूर रखना चाहिए। रोजाना नियमित रूप से तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और उसकी पूजा करें। कहा जाता है कि प्रतिदिन तुलसी की पूजा करने से माँ लक्ष्मी और विष्णु जी की कृपा बनी रहती हैं। इसके अलावा घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। साथ ही परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और वैभव का वास होता हैं।

वर्ष 2014 में साधु-संतों ने 25 दिसंबर 2014 को तुलसी दिवस मनाने की शुरुआत की थी। तभी से हर वर्ष इसी दिन तुलसी पूजन दिवस (Tulsi Pujan Diwas 2022) मनाया जाता हैं।

तुलसी पूजा का महत्व

तुलसी पूजन दिवस (Tulsi Pujan Diwas 2022) के दिन स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे को जल अर्पित जरूर करें। साथ ही पौधे को चुनरी उड़ाए और सिंदूर लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। इसके अलावा शाम को पौधे के पास दीपक जलाएं और तुलसी की माला से जाप करें।

बता दें कि तुलसी का पौधा विष्णु जी को बहुत प्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए तुलसी का पौधा (Tulsi Pujan Diwas 2022) जरूर रखना चाहिए।

पूर्व दिशा में ही रखें पौधा

जीवन में तरक्की पाने के लिए तुलसी पूजन (Tulsi Pujan Diwas 2022) के दिन, तुलसी के पौधे को पीले रंग के कपड़े में बांधकर उसे दुकान या ऑफिस ले जाए। ऐसा करने से आपके तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखना चाहिए। लेकिन तुलसी का पौधा कभी भी सुखे नहीं, इसका विशेष ध्यान रखें। अगर तुलसी का पौधा सूखने लगता है तो उससे परिवार में परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

Exit mobile version