सूर्य जयंती पर जरूर करें ये काम, बिजेनस और नौकरी में मिलेगी सफलता

Surya Jayanti 2023

Surya Jayanti 2023 : हिन्दू मान्यता के अनुसार माघ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सूर्य देवता का जन्म हुआ था, जिसे सूर्य जयंती कहा जाता है। हालांकि देश के कई राज्यों में इसे रथ सप्तमी, अचला सप्तमी, विधान सप्तमी और आरोग्य सप्तमी आदि के नाम से भी जाना जाता हैं।

इस बार सूर्य जयंती (Surya Jayanti 2023) आज यानी 28 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। सूर्य देव को सभी ग्रहों के राजा माना जाता है। कुंडली में सूर्य के प्रबल होने से जीवन में बहुत ज्यादा सफलता मिलती है। साथ ही वह लोग तमाम परेशानी और रोग से भी मुक्त रहते हैं।

सफलता पाने के लिए सूर्य देव से जुड़े उपाय

बता दें कि आज यानी 27 जनवरी को माघ शुक्ल सप्तमी ति​थि (Surya Jayanti 2023) का आरंभ सुबह 09 बजकर 20 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन यानी 28 जनवरी की सुबह 08 बजकर 43 मिनट पर होगा। मान्यता के मुताबिक रोजाना सूर्य देवता को जल का अर्घ्य देने से सूर्य मजबूत होता है।

सूर्य जयंती के पावन दिन पर सूर्य को मजबूत करने के लिए कई लोग दान और सूर्य मंत्रों का जाप करते है। इससे नौकरी और बिजनेस आदि में उन्नति के नए अवसर मिलते हैं। इसके अलावा रथ सप्तमी (Surya Jayanti 2023) के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में बहुत ज्यादा सफलता मिलती है। जैसे कि-

सूर्य जयंती (Surya Jayanti 2023) के दिन मन को एकाग्र करके सूर्य मंत्रों का जाप करने से और सूर्य देवता की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के बिगड़े हुए सभी काम बन जाते हैं। साथ ही नौकरीपेशा इंसान को अपने काम में तरक्की मिलती है। इसके अलावा इस सूर्य मंत्र: ‘ओम ह्रीं हिरण्यगर्भाय नमः’ का जाप करने से करियर में सफलता मिलती है।

सूर्य जयंती (Surya Jayanti 2023) के दिन स्नान करने के बाद किसी भी एक ब्राह्मण को सूर्य से जुड़ी चीजों का दान जरूर करें। जैसे कि- सोना, तांबा, गाय, माणिक्य, गुड़, लाल पुष्प और मसूर दाल आदि। ऐसा करने से करियर में बहुत जल्दी सफलता प्राप्त होती है।

कारोबार में उन्नति पाने के लिए सूर्य जयंती (Surya Jayanti 2023)  के दिन इस सूर्य मंत्र: ‘ओम घृणिः सूर्य आदिव्योम’ का जाप जरूर करें। साथ ही बुध ग्रह के मंत्र का भी जाप करें।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version