शनि अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, शनि दोष से मिलेगा छुटकारा

Shani Amavasya 2023

Shani Amavasya 2023 : हिन्दू धर्म में प्रत्येक अमावस्या का अपना अलग विशेष महत्त्व हैं। हालांकि अगर संयोग से तिथि शनिवार के दिन पड़ जाती है, तो उसकी मान्यता और महत्त्व और ज्यादा बढ़ जाता है। देश के कई राज्यों में शनिवार की अमावस्या को शनि अमावस्य और शनिचरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता हैं।

इस बार शनि अमावस्या 21 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन (Shani Amavasya 2023) माघ माह की मौनी अमावस्या भी पड़ रही हैं। इसलिए इस बार कई शुभ संयोग बन रहे है। इस पावन दिन दान-पुण्य, पूजा-पाठ और पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। साथ ही शनिदेवता और पूर्वजों का विशेष आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा शनि अमावस्या के दिन कुछ उपायों को अपनाने से विभिन्न समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं। जैसे कि-

शनि देव का आशीर्वाद पाने के लिए शनि अमावस्या (Shani Amavasya 2023) के दिन भगवान की मूर्ती का सरसों के तेल से अभिषेक जरूर करें। मान्यता के अनुसार, शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाने से वह बहुत प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि , मान-सम्मान और धन-संपदा का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही शनि दोष से भी छुटकारा मिलता हैं।

शिव जी और शनि देवता को शमी का पौधा बहुत प्रिय है। इसलिए घर में शमी का पौधा रखने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। शनि अमावस्या (Shani Amavasya 2023) के दिन शमी के पौधे की पूजा-अर्चना और सरसों के तेल का दीपक जलाने से, देवता की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। साथ ही कुंडली में शनि दोष का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

धार्मिक मान्यता के के अनुसार, पीपल के पेड़ में शनिदेवता समेत कई देवी-देवता का वास होता है। इसलिए अमावस्या (Shani Amavasya 2023) के दिन सुबह-सुबह पीपल के वृक्ष की पूजा करें। साथ ही शाम में पेड़ के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से परिवार में धन, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। इसके अलावा आर्थिक तंगी और शनि दोष के प्रभाव से भी छुटकारा मिलता हैं।

शनि देवता को नीला फूल अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए शनि अमावस्या (Shani Amavasya 2023) के दिन शनि देव को ये फूल जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसे करने से देवता की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे सभी कामों में सफलता मिलती हैं।

शनि अमावस्या (Shani Amavasya 2023) के दिन जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। इस दिन गुड़, काले तिल और काली उड़द का दान करना बहुत शुभ होता हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version