Guru Pushya Yoga 2023 : गुरु पुष्य योग में जरूर खरीदें सोना, कभी नहीं होगी धन की कमी

Guru Pushya Yoga 2023

Guru Pushya Yoga 2023 : ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, गुरु पुष्य योग का खास महत्व होता है। इस बार गुरु पुष्य योग का दुर्लभ संयोग 27 फरवरी को बन रहा है। इस दिन सोना, चांदी, मकान या अन्य संपत्ति खरीदना बहुत ज्यादा शुभ होता हैं। इससे जीवन में कभी भी व्यक्ति को किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। साथ ही इससे धन-संपत्ति स्थाई रहती है। इसके अलावा इस दिन जो भी कार्य सच्चे दिल से किए जाते हैं उसमें मनुष्य को सफलता जरूर मिलती है और वो स्थाई रहती है।

आपको बता दें कि गुरुवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र योग बनता है तो उस दिन दुर्लभ गुरु पुष्य (Guru Pushya Yoga 2023) का भी योग बनता है। ये योग दुर्लभ इसलिए होता हैं क्यों​कि ये योग साल में बहुत ही कम बार आता है।

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2023 : बुद्ध पूर्णिमा पर लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

गुरु पुष्य योग कब है ?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गुरु पुष्य योग (Guru Pushya Yoga 2023) 27 अप्रैल को बन रहा हैं। जो 27 अप्रैल को सुबह 7 बजे से लेकर अगले दिन 28 अप्रैल को प्रात: काल 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि भी है। इस दिन सुबह 7 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद पुष्य नक्षत्र लग रहा है। इसके अलावा इसके बाद गुरु पुष्य योग प्रारंभ होगा।

यह भी पढ़ें- Buddha Purnima 2023 : बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें इस मुहूर्त में पूजा, मिलेंगे अनगिनत फायदे

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version