Mumbai Road Accident : 500 मीटर खाई में गिरी बस, 13 लोगों की गई जान

Mumbai News: Bus fell into 500 feet deep gorge, 25 people were rescued, 13 people died

Mumbai Road Accident : महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक भयानक हादसा हो गया। दरअसल, यहां एक अनियंत्रित बस  500 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में 25 लोग घायल हुए है। घटना के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को फोन पर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को खाई से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अभी भी कई यात्रियों को बस से निकाला जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना लोनावाला के पास पुणे के खंडाला घाट जिले के शिंद्रोपा मंदिर में हुई है।

500 मीटर खाई में गिरी बस

आपको बता दें कि ये बस मुंबई से पुणे जा रही थी। रास्ते में बस अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना के बाद, सड़क पर एक लंबी लाइन लग गई। मौके पर एक क्रेन भी बुलाई गई है। इसके अलावा घायलों को ले जाने के लिए एक एंबुलेंस भी भेजी गई है।

यह भी पढ़े –  MP: विवाहिता ने प्रेमी के लिए पति को दिया जहर, ससुर ने किया बहू को बेनकाब

मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक, हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया है।

Exit mobile version