IPL 2023 | Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस कोच मार्क बाउचर ने किया खुलासा, रोहित चाहें तो ले सकते हैं ब्रेक

Rohit Sharma

IPL 2023 | Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस द्वारा आयोजित प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में IPL में आराम करने की अटकलों पर रोहित ने विराम लगा दिया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से खबर थी कि रोहित शर्मा कुछ मैचों के लिए आईपीएल से आराम ले सकते हैं। वहीं रोहित की गैर मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव टीम को लीड कर सकते हैं। ऐसे में अब जाकर रोहित ने इसपर खुलकर बात की है।

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और उन्होंने चार बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। वह एक कप्तान के रूप में बहुत सफल हैं और उन्होंने अपनी टीम को कई जीत दिलाई हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2022 में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

Rohit sharma

आराम लेने के सवाल पर रोहित ने मोड़ी बात

आईपीएल के कुछ मैचों में आराम लेने के सवाल पर रोहित ने कहा, “आराम करने के सवाल के बारे में आपको कोच बताएंगे।” इस पर मार्क बाउचर ने रोहित तरफ देखते हुए कहा, “क्या आप रेस्ट लेना चाहते हैं।” मार्क बाउचर ने कहा, “रोहित कप्तान हैं। हम उम्मीद करेंगे की वह आराम न लें। क्योंकि एक कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में रोहित महत्वपूर्ण हैं। यदि वह एक या दो मैच के लिए आराम चाहते हैं तो इसमें कोई समस्या नहीं।”

Rohit Sharma

आईपीएल 2022 में रोहित रहे थे फ्लॉप

बता दें कि रोहित ने आईपीएल 2022 में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा था। वह 19.14 की औसत से 268 रन ही बना पाए थे। मुंबई इंडियंस के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि पीठ की समस्या को ठीक करने के लिए उनकी सर्जरी हुई है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम नए तेज गेंदबाज की घोषणा कर पाएगी। 10 साल में ऐसा पहली बार होगा जब बुमराह आईपीएल में नहीं खेलेंगे।

 

Exit mobile version