मुंबई: एयरपोर्ट पर 53 करोड़ का हेरोइन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

mumbai airport drugs recovered

मुंबई के शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 53 करोड़ रुपये का हेरोइन कस्टम विभाग ने बरामद कर लिया है। हेरोइन की तस्करी की जानकारी डीआरआई को गुप्त तरीके से मिली थी। बताया जा रहा है कि तस्कर इथियोपिया राजधानी अदीस अबाबा से मुंबई आया था। इसी दौरान अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की तलाशी ली और 7.6 किलोग्राम का हेरोइन बरामद कर लिया। आरोपी तस्कर को शुक्रवार तक न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

7.6 किलोग्राम का हेरोइन बरामद

मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करोड़ों का हेरोइन बरामद कर कस्टम की टीम ने बड़ी सफलता हासिल कर ली है। इस मामले की जानकारी देते हुए डीआरआई अधिकारी ने बताया कि हेरोइन एक यात्री के पास से बरामद किया गया जो इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से मुंबई उड़ान भरकर आया था। आरोपी तस्कर के पास से 7.6 किलोग्राम का हेरोइन प्राप्त किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 53 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अर्लट टीम की सूझबूझ से एक और तस्कर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version