सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं है मुलेठी, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

Mulethi Benefits

Mulethi Benefits

Liquorice Benefits : आज के समय में मुलेठी (Liquorice) के बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। हालांकि, सेहत के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता हैं। आयुर्वेद में तो मुलेठी का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता हैं। माना जाता है कि मुलेठी, कई बीमारियों का एक बेहतरीन उपाय है। इसमें (Mulethi Benefits) कैल्शियम, प्रोटीन, एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं।

सर्दी, खांसी, जुखाम और कई बीमारियों में मुलेठी खाने की सलाह ही दी जाती हैं क्योंकि मुलेठी का रस कई बीमारियों में काफी फायदा पहुंचाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में मुलेठी के गुणों के फायदे के बारें में ही बताएंगे।

मुलेठी (Mulethi Benefits) में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आर्थराइटिस के दर्द को कम करता है। मुलेठी का रस पीने से सूजन भी कम होती हैं।

मुलेठी में कई एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो कई स्किन प्रॉब्लम्स में फायदा पहुंचाते हैं।

मुलेठी में फ्लेवोनॉइड की भरपूर मात्रा होती हैं, जो पाचन तंत्र को सुधारने में बहुत मददगार होता है। साथ ही इसके नियमित सेवन से वजन भी कम होता है।

मुंह से बदबू आने की समस्या में भी मुलेठी (Mulethi Benefits) का इस्तेमाल एक कारगर उपाय है।

मुलेठी को गले के लिए रामबाण इलाज माना जाता हैं। सर्दी, खांसी और गले में खराश की समस्या में मुलेठी को चूसने से इन सभी समस्यायों में राहत मिलती हैं।

आंखों की तमाम परेशानियां जैसे जलन, आंखें लाल होना या आँखों से पानी आने की समस्या में मुलेठी (Mulethi Benefits) का रस बहुत फायदा पहुंचाता है। हालांकि इसका (Mulethi Benefits) सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। कई बार इसके अत्यधिक सेवन से शरीर को फायदा पहुंचने की जगह नुकसान भी हो जाता है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version