मुलायम सिंह यादव के लिए आने वाले घंटे काफी महत्वपूर्ण, आज जारी हो सकता है हेल्थ बुलेटिन

Mulayum blog image

गांधी जयंती के दिन रविवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली से सटे गुरूग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

दरअसल, कल मुलायम सिंह यादव की तबियत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। कल से ही खबर आ रही है कि मुलायम सिंह यादव के लिए अगले 24 घंटे काफी नाजुक हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत, यूरिन इन्फेक्शन औऱ बीपी की समस्या के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया हैं। वे अब भी आईसीयू में ही हैं।

दुआओं का दौर जारी

मुलायम सिंह की तबियत बिगड़ने के बाद उनके चाहने वाले और लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में दुआओं का दौर जारी है। समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके लिए दुआ कर रहा हैं। मुलायम सिंह यादव की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को जो दवाईयां दी गई है उसका असर आने वाले घंटों में दिखाई देगा। मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ने के बाद उनके बेटे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रतीक यादव और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में उन्हें देखने पहुंचे हुए हैं।

पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने अखिलेश यादव को किया फोन

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत कर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना हैं। पीएम ने उन्हें हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत कर सपा संरक्षक के तबीयत को लेकर जानकारी ली है। इसके अलावा देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह का हालचाल जाना हैं। फिलहाल मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर बनी हुई हैं। मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर हेल्थ बुलेटिन आज किसी भी समय जारी हो सकता हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर लगातार सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। हर ओर मुलायम सिंह यादव के शीध्र स्वस्थ होने की कमाना की जा रही है।

 

Exit mobile version