Mukesh Ambani : मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारी को गिफ्ट किया करोड़ों का फ्लैट, जानिए घर की खासियत

mukesh ambani

Mukesh Ambani Gift : देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार से तो आप भली-भांति परिचित होंगे ही। अंबानी फैमिली अपने शानो-शौकत, रहीसी और अपनी लग्जरियस लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा अंबानी फैमिली अपने दोस्तों, करीबियों और परिजनों को भी काफी महंगे-महंगे गिफ्ट देती हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी ने अपने भरोसेमंद कर्मचारी को बहुमंजिला इमारत उपहार में दी है।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Gift) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम करने वाले अपने सबसे भरोसेमंद कर्मचारी में से एक मनोज मोदी नामक व्यक्ति को 1,500 करोड़ रुपये का फ्लैट गिफ्ट किया है। जो 22 मंजिल का है। कहा जाता है कि मनोज मोदी मुकेश का राइट हैंड हैं। जो लंबे समय से उनके साथ काम कर रहा है। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज में मल्टी बिलियन डॉलर का सौदा हासिल करने में भी अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें- Ambani Family : अमीर होने के साथ-साथ काफी धार्मिक भी हैं अंबानी फैमिली, दान-पुण्य में रहते हैं हमेशा आगे

जानिए घर की खासियत

मिली जानकारी के मुताबिक, ये इमारत मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके में स्थित है। इस लग्जरी घर (Mukesh Ambani Gift) को तलाटी एंड पार्टनर्स एलएलपी ने डिजाइन किया है। खास बात ये है कि इस इमारत में इस्तेमाल की गई सभी चीजों को विदेशों से मंगवाया गया हैं। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने मोदी को जो ये संपत्ति उपहार में दी है इसका नाम ‘वृंदावन’ है, जिसकी कीमत 1,500 करोड़ रुपए है। जो करीब 1.7 लाख वर्ग फुट में फैली हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में मनोज मोदी रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके अलावा मोदी के पास हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, पहला टेलीकॉम बिजनेस, रिलायंस रिटेल, जामनगर रिफाइनरी और 4जी रोलआउट जैसी रिलायंस की कई बड़ी परियोजनाएं भी हैं।

यह भी पढ़ें- Nita Ambani Makeup Artist: नीता अंबानी की खूबसूरती के पीछे किसका हाथ? जानिए कितनी है मेकअप आर्टिस्ट की फीस

Exit mobile version