MS Dhoni : धोनी के साथ हुआ धोखा, अपने ही दोस्तों ने हड़पे 15 करोड़ रुपये

MS Dhoni

MS Dhoni : तीन आईसीसी ट्रॉफी जीताने वाले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बड़ा धोखा हुआ है। जी हां, दरअसल, उनके करीबी दोस्तों ने ही करोड़ों का चूना लगा दिया और धोनी के 15 करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। मिहिर दिवाकर और सौम्य विश्वास नाम के ये शख्स धोनी के बिजनेस पार्टनर भी हैं जिनके खिलाफ धोनी ने रांची कोर्ट में क्रिमिनल केस दर्ज कराया है। दिवाकर ने कथित तौर पर वैश्विक क्रिकेट अकादमी चलाने के लिए 2017 में धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन इस कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों पर वह कायम नहीं रहे।

कुल 15 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें कुल 15 करोड़ रुपये हड़पने का मामला है जिसे कॉन्ट्रैक्ट के तहत धोनी से लिया गया था। समझौते की शर्तों के अनुसार अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान करने और लाभ साझा करने के लिए बाध्य था, जबकि ऐसा नहीं किया गया। हालांकि, खबर ये भी है कि एमएस धोनी की तरफ से इस समझौते को बनाए रखने के लिए कई प्रयास किए गए। हालांकि, अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी की तरफ से लगातार नजरअंदाज किया गया। इस वजह से धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स को दिया गया अधिकार पत्र रद्द कर दिया और कई कानूनी नोटिस भेजे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

रांची कोर्ट में दर्ज किया गया मुकदमा

बता दें कि लॉ फर्म के माध्यम से धोनी ने रांची कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। धोनी के वकील का कहना है कि आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने धोनी को धोखा दिया जिससे 15 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है। अब धोनी ने केस दर्ज कराने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें : MS Dhoni Video : पूर्व भारतीय कप्तान का वीडियो वायरल, पाकिस्तान को लेकर ये बोले धोनी

Exit mobile version