Ms Dhoni ने जीता एक और खिताब, इस बार टेनिस में दिखाया कमाल

MS DHONI

MS DHONI

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब भी कुछ करते हैं वो ख़बरें बन जाती हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी एक बार फिर ट्रॉफी जीतने को लेकर सुर्खियों में हैं। धोनी ने भारतीय टीम के लिए कई ट्रॉफी जिताया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संयास लेने के बाद धोनी अब टेनिस में भी हाथ आजमा रहें हैं। इस बार धोनी ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) टेनिस चैंपियनशिप 2022 का डबल्स का खिताब जीत लिया है। इसमें उनका साथ सुमित कुमार बजाज ने दिया। सुमित ने अपने ट्विटर हैंडल पर धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

 

धोनी के हाथों में बैट की जगह टेनिस रैकेट

37 वर्षीय धोनी ने टेनिस मैच के लिए JSCA के रांची इंटरनेशल कॉम्पलेक्स में ट्रेनिंग ली। मैच के दौरान धोनी ने रांची में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया लेकिन इस बार उनके हाथ में क्रिकेट बैट की जगह टेनिस का रैकेट था। धोनी ने पुरुष युगल वर्ग में स्थानीय टेनिस खिलाड़ी सुमित कुमार के साथ भाग लिया और फाइनल के सेटों में 6-3, 6-3 से जीत हासिल की।

 

Finally 🥹#hattrick 2018 🏆 2019 🏆 2022 🏆

Thank you so much MS Dhoni Sir❣️#msdhoni #dhoni #msd #thala #seven #tennis #tournament pic.twitter.com/h22jtya9Si

— Sumeet Kumar Bajaj (@SumeetKumar1711) November 16, 2022

 

लगातार तीसरी बार यह खिताब जीता

 

धोनी ने लगातार तीसरी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले अपने पार्टनर सुमित कुमार बजाज के साथ वह 2018 और  2019 में ये कारनाम कर चुके हैं। धोनी और सुमित की जोड़ी ने फाइनल मैच में खनैया-रोहित की जोड़ी को हराकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन टेनिस चैंपियनशिप 2022 का डबल्स खिताब जीता।

 

MS Dhoni Sir & Sumeet Kumar Bajaj Doubles Winner for the Third time 🎾🏆
Congrats Brother @SumeetKumar1711
#Hattrick 😄 #ThalaDhoni @msdhoni pic.twitter.com/WY462BqGVF

— Saravanan Hari 💛🦁🏏 ‏ (@CricSuperFan) November 15, 2022

 

आइसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान

गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने आइसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी जीती है। क्रिकेट जगत का बड़ा नाम धोनी ने अपनी कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप, 2011 एक दिवसीय विश्व कप और 2013 में आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा भारत टेस्ट में पहली बार धोनी की ही कप्तानी में नंबर 1 बना था। इसके अलावा IPL में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार खिताब जीता चुके हैं।

 

 

Exit mobile version