MS Dhoni: इन लोगों को धोनी करते हैं इंस्टाग्राम पर फॉलो, देखें यहां पूरी लिस्ट

MS Dhoni

MS Dhoni: अगर आपका सोशल मीडिया पर अकाउंट है और आप उसपर एक्टिव हैं तो इस बात की संभावना अधिक है कि आप अपने पसंदीदा हस्तियों के प्रोफाइल भी फॉलो करते होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेलेब्स के लाखों फॉलोअर्स होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका पसंदीदा अभिनेता या खिलाड़ी ऐसे प्लेटफॉर्म पर किसे फॉलो करते हैं? एक सेलेब की ‘फ़ॉलोइंग’ लिस्ट उनके बारे में बहुत कुछ कहती है। जैसे वो अपनी लाइफ में किसे प्राथमिकता देते हैं, उनकी पसंद क्या है, उनका व्यक्तित्व कैसा है ? इस तरह की तमाम चीज़ों के बारे में पता चलता है। 

धोनी के इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन फॉलोवर्स

अगर आप भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं तो ये वीडियो आपके लिए काफी मजेदार होने वाली है। क्यूंकि इस वीडियो में हम धोनी के ‘फ़ॉलोइंग’ लिस्ट के बारे में जानने वाले हैं। मतलब कि धोनी किसे खुद फॉलो करते हैं। 

इंस्टाग्राम पर उनका प्रोफाइल उन फोटोज और वीडियोज से भरा हुआ है जो उनके परिवार के लिए उनके प्यार को दर्शाते हैं और क्रिकेट से परे उनके जीवन की एक झलक देते हैं। अपने 40 मिलियन फॉलोअर्स के विपरीत, धोनी इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केवल 4 प्रोफाइल को ही फॉलो करते हैं।

इनलोगों को धोनी करते हैं फॉलो

एमएस धोनी जिन चार लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं उनमें से एक उनकी पत्नी साक्षी हैं। साक्षी होटल मैनेजमेंट की छात्रा थी, जब वह धोनी से कोलकाता के ताज बंगाल में मिली थी, जहां भारतीय क्रिकेट टीम ठहरी हुई थी। साक्षी के तत्कालीन प्रबंधक ने उन्हें क्रिकेटर से मिलवाया और धोनी को तुरंत उससे प्यार हो गया। उनकी प्रेम कहानी को एमएस धोनी फिल्म में भी खूबसूरती से दर्शाया गया है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इस लिस्ट में दूसरा नाम धोनी की बेटी जीवा का है। धोनी अपनी 8 साल की बेटी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपने धोनी की ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो देखी होंगी। यहां तक ​​कि धोनी के फीड में भी उनकी बेटी को समर्पित कई पोस्ट हैं। 

भारतीय सिनेमा के शहंशाह, अमिताभ बच्चन, एकमात्र फिल्मी हस्ती हैं जिन्हें एमएस धोनी इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। बिग बी ने अक्सर एमएस धोनी के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की है। दिलचस्प बात यह है कि एमएस धोनी ने अगस्त 2020 में संन्यास की घोषणा करते हुए अमिताभ बच्चन के गाने मैं पल दो पल का शायर हूं का भी इस्तेमाल किया था।

एमएस धोनी इंस्टाग्राम पर जिस चौथी प्रोफाइल को फॉलो करते हैं, वह कोई व्यक्ति नहीं है, बल्कि रांची में उनके कृषि फार्म, ईजा फार्म का आधिकारिक अकाउंट है।

Exit mobile version