MS Dhoni: CSK के कप्तान ने दिए संकेत, इस सीजन के बाद ले सकते हैं आईपीएल से संन्यास!

IPL 2023, MS Dhoni

MS Dhoni : आईपीएल 2023 का 29वां मुकाबला शुक्रवार को चेपॉक में खेला गया। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर महज 134 रन ही बना सकी। जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 57 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की नाबाद पारी खेली।

IPL 2023: MS Dhoni

धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन ?

ऐसी कई अटकलें हैं कि धोनी का मौजूदा सीजन आखिरी है और आईपीएल 2023 के बाद उनके संन्यास की घोषणा करने की उम्मीद है। कल के मैच क बाद 41 साल के धोनी ने खुद स्वीकार किया कि वह अपने करियर के आखिरी दौर का आनंद लेना चाहते हैं। धोनी ने कहा, ”चाहे मैं जितना भी लंबा खेलूं, लेकिन यह मेरे करियर का आखिरी चरण है। इसका लुत्फ उठाना जरूरी है। दो साल बाद प्रशंसकों को यहां आकर देखने का मौका मिला है। यहां आकर अच्छा लग रहा है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार और स्नेह दिया है।”

IPL 2023: MS Dhoni

धोनी में फैंस का जीता दिल

बता दें कि चेन्नई के कप्तान ने इस सीजन में आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी की है और दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने छह मैचों की चार पारियों में उन्होंने 59 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का औसत 59 और स्ट्राइक रेट 210.71 का रहा है। उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए हैं।

Exit mobile version