“ये लव है या…”, साक्षी हत्याकांड पर नरोत्तम मिश्रा ने ओवैसी पर साधा निशाना, कांग्रेस की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

narottam mishra

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में जिस निर्मम तरीके से एक नाबालिग लड़की की सनकी साहिल द्वारा हत्या की गई, उसको लेकर इस वक्त पूरे देश में रोष देखने को मिल रहा है। लोग साहिल को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली का साक्षी मर्डर केस इस वक्त पूरे देश में सुर्खियों में छाया हुआ है। वहीं इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस वारदात को लेकर ओवैसी से लेकर कांग्रेस तक को निशाने पर लिया। उन्होंने इनकी चुप्पी पर सवाल उठाए।

‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंप चुप क्यों?

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं ओवैसी से पूछना चाहता हूं कि कल नाबालिग को चाकू से गोद दिया गया। यह लव है या जिहाद है? आफताब द्वारा 35 टुकड़े कर दिए गए वो लव था या जिहाद था?  टुकड़े-टुकड़े गैंग के एक भी व्यक्ति ने दुख नहीं जताया। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली अभी कहीं नजर नहीं आई। आप तो अमेरिका चले गए। इसके साथ ही एमपी के गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता दिग्वजिय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय ने चूड़ी वाले पर ट्वीट किया लेकिन इस पर कुछ नही कहा।

यह भी पढ़ें: साक्षी की हत्या का नहीं कोई पछतावा, बताया क्यों चाकू से गोदा?… पूछताछ में साहिल ने किए कई खुलासे

उन्होंने आगे कहा कि इतनी नृशंसता से लड़की की हत्या कर दी गई राहुल गांधी, प्रियंका गांधी किसी का कोई बयान नहीं आया, जनता इन सबको देख रही है। आपको क्या लगता है जनता को आप मुर्ख बना देंगे, जनता सब देख रही है, सब समझ रही है।

रविवार रात की घटना 

आपको बता दें कि ये घटना रविवार रात करीब पौने नौ बजे की है। दरिंदे साहिल ने चाकुओं से गोदकर साक्षी की हत्या कर दी। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने लड़की के सिर पर पत्थरों से नृशंस तरीके से वार किए। इस दौरान कुछ लोग भी वहां से गुजर रहे थे, लेकिन किसी का भी दिल नहीं पसीजा। किसी ने प्रयास नहीं किए कि वो साहिल के चुंगल से साक्षी को बचा लें। यहां साहिल, साक्षी को चाकुओं से पत्थर से मार रहा था, वहीं लोग तो वहां से ऐसे गुजर रहे थे मानो कुछ हो नहीं रहा। हालांकि साक्षी का कातिल साहिल तो यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार हो चुका है। इस बीच साक्षी को जल्द से जल्द इंसाफ देने की मांग भी तेज होती जा रही है।

यह भी पढ़ें: 40 बार चाकू से गोदा, फिर पत्थर से कुचला और तमाशबीन बने रहें दिल्लीवाले… ये घटना सोचने को कर देगी मजबूर 

Exit mobile version