दिल्ली में मां-बेटा हिमाचल में भी मां-बेटा – अमित शाह

Mabete Blog image

अमित शाह हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान जमकर बरसे हैं। 10 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में गृहमंत्री अमित शाह ने सुलह और फतेहपुर में रैली की। रैली के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर निशान साधा और कहा कि जैसे दिल्ली में मां-बेटा हैं वैसे ही हिमाचल प्रदेश में भी मां-बेटा हैं।

कांग्रेस में ये परिवारवाद की राजनीति काफी पुरानी है। कांग्रेस में आम कार्यकर्ता के लिए कोई विजन नहीं है। दिल्ली में भी कांग्रेस कार्यकर्ता का हाल खराब है और यहां पर भी। कांग्रेस में तरक्की करनी है तो किसी राजा महाराजा के घर राजकुमार बनकर जन्म लेना होगा जबकि बीजेपी में सभी का मान है। बीजेपी का हर एक कार्यकर्ता का पूरा सम्मान है। आज प्रधानमंत्री मोदी साधारण घर से देश के प्रधानमंत्री बने हैं। यह बीजेपी में ही हो पाया।

40 साल तक कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन लटका कर रखा

अमित शाह ने सुलह में कहा कि कांग्रेस ने पिछले 40 साल तक वन रैंक वन पेंशन को लटका कर रखा, लेकिन पीएम मोदी ने सत्ता में आते ही सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन को हरी झंडी दे दी। हिमाचल के विकास की बात करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि हिमाचल को बने 50 साल हो चले हैं। अब हिमाचल के इतिहास में नयी इबारत लिखने का समय है। हिमाचल प्रदेश से अब राजा रानी का राज खत्म करना होगा और आम जनता के हाथ सत्ता देनी होगी। हिमाचल कांग्रेस पर यहां वार करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस में आम लोगों की जगह नहीं है। कांग्रेस में  ऊंचे पदों पर पहुंचने के लिए राजघराने में जन्म लेना आवश्यक है। सुलह के बाद पांवटा में भी अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यहां अमित शाह ने हिमाचल की जनता का आव्हान करते हुए कहा कि, हिमाचल प्रदेश की जनता को अब नया इतिहास रचना है औऱ कांग्रेस जो परिवारवाद की पार्टी है उसे हिमाचल की सत्ता से बाहर खदेड़ना है ताकि हिमाचल का संपूर्ण विकास हो सके।

यहां अमित शाह ने केन्द्र सरकार द्वारा हिमाचल के लोगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया साथ ही सैनिकों के लिए 2014 में आरंभ की गयी वन रैंक वन पेंशन का भी जिक्र किया।

 

Exit mobile version