अंबाला में मां-बेटी मिलकर चला रही थी सेक्स रेक्ट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

ambala crime: mother- daughter running a sex racket

अंबाला जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ऑपरेशन क्लीन के तहत महेश नगर पुलिस ने देह व्यापार के दो अलग-अलग मामलों में दो पुरुषों और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। इसके अतिरिक्त दस लड़कियो को भी बरामद कर लिया गया हैं। पहली घटना अंबाला कैंट के पूजा विहार के पास हुई, जहां एक दंपत्ति सेक्स रैकेट चला रहे थे। यहां एक पति-पत्नी विदेशी महिलाओं को लाते थे और उन्हें यहां अनैतिक कार्य करने के लिए मजबूर करते थे। पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत महेश नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़ दिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

दो अलग-अलग जगह छापेमारी से देह व्यापार का पर्दाफाश

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, महेश नगर में एक घर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद नकली ग्राहक बनाकर पुलिस ने घर पर रेड मारी। इस दौरान वहां से दो लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि एक लड़की चंड़ीगढ़ के पास मोहाली की है और दूसरी लड़की यूपी के गाजियाबाद की बताई जा रही है। देह व्यापार का धंधा चलाने वाले दंपत्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने अंबाला कैंट में भी छापेमारी करके एक और सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।

मां-बेटी चला रही थी देह व्यापार  

दूसरी ओर, देह व्यापार के एक अलग मामले में, पुलिस ने दो दिन पहले अंबाला कैंट के न्यू दयाल बाग में छापा मारा और एक महिला और उसकी बेटी को देह व्यापार करने के आरोप में हिरासत में लिया। बाहर से लाई गई आठ महिलाओं, जिनमें एक मां-बेटी भी शामिल हैं, को इन लोगों द्वारा यहां अनैतिक कार्य करने के लिए बाध्य करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि महिला की बेटी रात का फायदा उठाकर क्षेत्र से निकल जाने में सफल रही।

Exit mobile version